फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita: UP shooter dadi associated with campaign said daughters do not weak

'अपराजिता' अभियान से जुड़ी यूपी की शूटर दादी, कहा बेटे-बेटी का फर्क पहले खुद मिटाएं महिलाएं

Sat, 24 Nov 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 24 Nov 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: UP shooter dadi associated with campaign said daughters do not weak
शूटर दादी: चंद्रो तोमर

यूपी के बागपत में शूटर दादी अमर उजाला फाउंडेशन के 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' अभियान से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां किसी भी प्रकार से कमजोर नहीं हैं। उन्हें हर क्षेत्र में प्रोत्साहन देने की जरूरत है।

विज्ञापन


शूटर दादी के नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी जौहड़ी गांव की बुजुर्ग निशानेबाज चंद्रो तोमर ने कहा कि अपराजिता अभियान महिलाओं को एकसूत्र में बांधेगा। बेटियों को उनके हकों की लड़ाई लडने का हौंसला देगा। किताबी ज्ञान के अलावा इस अभियान से कानून और समाज की जानकारी मिल सकेगी।  
विज्ञापन


शनिवार को शूटर दादी ने जौहड़ी गांव में अमर उजाला के अनूठे अभियान 'अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स' का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि महिला समाज और परिवार की ताकत होती है। बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं होता। पहले महिलाओं को ही अपने घर से बेटे और बेटी के फर्क को मिटाना होगा। बेटे और बेटी की परवरिश का पैमाना एक जैसा रखना होगा। दोनों का समान शिक्षा, समान अधिकार देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aparajita: UP shooter dadi associated with campaign said daughters do not weak
अपराजिता अभियान

उन्होंने कहा दोनों की बात को तवज्जो भी समाज रूप से देनी होगी। महिलाओं को खुद अपनी ताकत पहचाननी होगी और तब उनके साथ पूरा समाज कारवां बनकर खड़ा होगा। अगर महिलाएं ही बेटे और बेटी में फर्क करेगी तो समाज का क्या कुसूर। शिक्षा अलग चीज है और संस्कार अलग।

यह जरूरी है कि बेटियों को रोकटोक करने के बजाए सही गलत बताएं और संस्कार दें। संस्कार की ताकत ही बच्चों को ऊंचाईयों पर ले जाती है। अमर उजाला ने पुण्य कार्य शुरू किया है। महिलाओं के पास बेहतर मौका है, इस अभियान से जुड़ें और अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक बनें। हौंसला दिखाने से सारी मुश्किलें खत्म हो जाती है। 

'अपराजिता' अभियान के तहत ग्रोवल पब्लिक स्कूल बड़ौत में पुलिस की पाठशाला  का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ रामानंद कुशवाहा, एसआई चंद्रलेखा और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने छात्राओं को यातायात के संबंध में जागरूक किया और उनकी जिज्ञासाओं व सवालों के उत्तर दिया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed