फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita: Saharanpur students gave a message of women empowerment by creating Rangoli

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: रंगोली बनाकर दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

Thu, 14 Mar 2019 10:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: Saharanpur students gave a message of women empowerment by creating Rangoli
रंगोली बनाकर दिखाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की विशेष मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट में रंगोली प्रतियोगिता और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और मतदान के महत्व की जानकारी दी।  

विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ रामशरण सिंह, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह, कृष्णा इंस्टीट्यूट संस्थान डायरेक्टर नीरज गोयल और प्राचार्य डाक्टर अनिल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सीओ रामशरण सिंह ने नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अपराजिता अभियान की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे है। सृष्टि के निर्माण में नारी का सबसे बड़ा योगदान है। छात्राओं को हिचकने और घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि जागरूक होकर कार्य करना चाहिए। मतदान के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने छात्राओं को व्हाट्सएप और फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके उपरांत नारी सशक्तिकरण और मतदान जागरूकता थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने नौ ग्रुप बनाकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप एक की छात्रा काजोल, आंचल, स्वाति ने सेव गर्ल चाइल्ड, ग्रुप दो की छात्राओं प्राची, विशाखा और आंचल ने सेव द गर्ल, ग्रुप तीन की छात्राओं सविता, पारूल, सुजाता ने मां, ग्रुप चार की मीरा, सुखविंद्र, प्रीति चौधरी ने वुमेन इंपावर, ग्रुप पांच की तबस्सुम, मुसफिरा, गरिमा, विशाखा, शिवानी, वैशाली, रूही ने भी वुमेन इंपावर, ग्रुप छह की वर्णिका गोयल और नैंसी सिंघल ने युवतियों को मतदान के लिए प्रेरित करने, ग्रुप सात की शिवानी वर्मा, वैशाली संधु, नेहा रोर ने गर्ल वांट टू फ्लाई, ग्रुप आठ की गरिमा ने महिला शक्ति और ग्रुप नौ की तस्मया अजीम, फरीन, रिमझिम, चंचल, आंचल, मीनू ने सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित संदेश देती हुए रंगोली बनाई। प्राचार्य डाक्टर अनिल शर्मा ने आभार जताया। संचालन सोनिका तायल और राकेश चौधरी ने किया।

ग्रुप छह ने जीता प्रथम स्थान 
रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में जेवी जैन डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर विनीता और लाला किशनचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर ऋतु वर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता में ग्रुप छह की रंगोली को प्रथम, ग्रुप सात की रंगोली को द्वितीय और ग्रुप चार की रंगोली को तृतीय स्थान मिला। रंगोली बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

हम लेते हैं शपथ, मतदान करेंगे और दूसरों को प्रेरित करेंगे 
अपराजिता अभियान के तहत कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट में मतदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को मतदान अवश्य करने एवं औरों को इसके लिए जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। गोष्ठी में सीओ रामशरण सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कॉलेज डायरेक्टर नीरज गोयल और प्राचार्य डाक्टर अनिल शर्मा ने कहा कि मतदान करने से ही देश में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना होती है। चुनाव के दिन परिवार के साथ मतदान केंद्र पर जाकर अपना कीमती वोट जरूर डालें और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएं। इसके उपरांत कॉलेज प्रांगण में खड़े होकर छात्र छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ग्रहण की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed