फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita: girls students were given security tips in a program at Saharanpur

अमर उजाला अपराजिता अभियान: सबला है बेटियां, सिखा देंगी मनचलों को सबक

Fri, 12 Jul 2019 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jul 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: girls students were given security tips in a program at Saharanpur
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम अपराजिता और शासन के बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह, एसएसआई राधेश्याम, संस्थान के निदेशक डॉक्टर जेएस चौहान और प्राचार्य डॉक्टर राजेश सैनी ने किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने कहा कि जागरुकता की शुरूआत हमें अपने घरों से ही करनी होगी। छेड़छाड़ करने वाला युवक भी किसी बहन का भाई होता है। उन्होंने छात्राओं से अपने भाइयों को महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। एसएसआई राधेश्याम ने शासन द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइनों 181, 1090, 1098 आदि की विस्तृत जानकारी दी। उनका आत्म विश्वास बढ़ाते हुए अपने साथ होने वाले किसी भी अपराध के खिलाफ निडर होकर बोलने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने भी मुखर होकर अपनी बात पुलिस अधिकारियों के सम्मुख रखी। छात्राओं ने आते जाते हुए मनचलों द्वारा फब्तियां कसने, स्कूलों, कालेजों के आसपास असामाजिक तत्वों के खडे़ होने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की शिकायत की, जिस पर कोतवाल भगवत सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। संचालन प्राचार्य डाक्टर राजेश सैनी ने किया। निदेशक डॉक्टर जेएस चौहान ने आभार जताया। इसमें अरुण सैनी, नेहा गोडियाल, पारुल, शिप्रा, स्वाति चौधरी, इकरा, मयंक सिंह, संजय प्रजेश आदि रहे। 
विज्ञापन


जूडो कराटे का प्रशिक्षण पाकर उत्साहित नजर आई छात्राएं
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण भी दिया गया। श्री विश्वकर्मा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के ट्रेनर गौरव बालियान और आर्यन सैनी ने छात्राओं को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि कैसे वह विपरीत परिस्थिति में हमलावर को पलक झपकते ही धूल चटा सकती हैं। उन्होंने जूडो कराटे के प्रभावी दांव पेंच सिखाए। प्रशिक्षण पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन के लिए कोतवाल बनने का दिया आमंत्रण 
कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने छात्राओं को एक दिन के लिए कोतवाली निरीक्षक बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने अभिभावकों से आज्ञा लेकर कोतवाली आए और पूरे दिन कोतवाल की हैसियत से कार्य करने का अनुभव लें। ताकि पुलिस की कार्य प्रणाली और कानूनी प्रक्रियाओं को समझने में आसानी होगी। अनेक छात्राओं ने इसके लिए उत्सुकता दिखाते हुए अपने नाम दर्ज कराए। 

बातचीत-
छात्रा अंशिका गुप्ता ने कहा कि अनेक जानकारियों के साथ ही जूडो कराटे के आसान दांवपेंच सीखकर उनमें आत्म विश्वास जगा है। 
छात्रा पारुल ने कहा कि अब बेटियां अबला से सबला बन चुकी है और वह छेड़छाड़ करने वालों को स्वयं सबक सिखा सकती है। 
छात्रा अंजलि वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ही उन्हें पता चला कि उनके पास मौजूद पेन, परकार अथवा हेयर पिन भी विपरीत परिस्थितियों में कितनी मददगार साबित हो सकती है। 
छात्रा रेणू सैनी ने अभिभावकों और अध्यापिकाओं से छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी देने की अपील की। ताकि बच्चे समय रहते अभिभावकों को अपने साथ होने वाले अपराध से आगाह कर सकें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed