फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita: daughters were made aware for security in a program in Meerut

अपराजिता: बेटियां बिना डरे, निडरता से करें मुसीबत का सामना, दिए ये टिप्स

Sat, 03 Aug 2019 04:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Aug 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: daughters were made aware for security in a program in Meerut
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

 स्कूल आते-जाते समय यदि कोई परेशान करता है तो बिना डरे, निडरता से उसका सामना करें और जरूरत पड़ने पर असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दें। चुप रहने से उत्पीड़न करने वाले के हौसले बुलंद होते हैं। छात्राओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को सेंट फ्र ांसिस वर्ल्ड स्कूल लोहिया नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

शुभारंभ कराटे कोच सिहान शिराज अहमद और वाइस प्रिंसिपल मनीषा जैन ने किया। उप्र शोतोकाई संघ की टीम से आए अर्पित गर्ग, विशु त्यागी, वासु यादव, प्रथम यादव व आदित्य तोमर ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। छात्राओं को मोबाइल, हेयर पिन, सेफ्टी पिन, रजिस्टर, दुपट्टा से अपनी रक्षा करना सिखाया। फादर निर्मल राज हॉर्मर, प्रशासनिक अधिकारी जेनो वर्गिश, बोस्की, कविता, प्रीति, राशि, पुनीत, शरद व राहुल ने सहयोग दिया। अंत में नारी गरिमा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


काफी कुछ सीखा
हमें तो पता ही नहीं था कि हेयर पिन की मदद से भी हम अपनी रक्षा कर सकते हैं। आज काफी कुछ सीखने मिला। - हुदा

आत्मविश्वास बढ़ा
डर की वजह से लड़कियां शोहदों का मुकाबला नहीं कर पाती हैं। इस कार्यशाला से आत्मविश्वास बढ़ा है। - एंजल

पेन से करेंगे सुरक्षा
पेन को किस प्रकार हथियार के रूप में प्रयोग कर खुद की रक्षा की जा सकती है, मैंने आज यह सीखा। - खुशी चौधरी

करते रहें ऐसे आयोजन
दुपट्टे के जरिए खुद की रक्षा करना सीखा। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। । - जोहा फ ातमा

निडर बन जाएं सभी
विरोध न करने की वजह से ही छेड़छाड़ करने वालों की हिम्मत बढ़ती है। हमें निडर होकर सामना करना चाहिए। - प्रतिज्ञा भड़ाना
इन बातों का रखे ध्यान -
- रोड पर चलते समय सतर्क रहें।
- कोई अगर छेड़छाड़ करे तो उसका विरोध करें।
- किसी भी सुनसान जगह अकेले जाने से बचें।
- ध्यान रहे अगर कोई अकेला देखकर छेड़छाड़ करने की कोशिश करें तो वहां से भागकर शोर मचा दें।
- ऑटो या बस में छेड़छाड़ होने पर विरोध करें। इससे आरोपी का हौसला पस्त हो जाएगा।
- डायल 100 को फोन कर सूचित करें।
- हमेशा बाहर जाते समय अपने फोन की लोकेशन ऑन रखे।
- हर छोटी बड़ी घटना के बारे में शिक्षकों और अभिभावकों से बात करें।

कराटे टीम में यह रहे शामिल
कोच शिराज अहमद के साथ अर्पित गर्ग, वीशू त्यागी, वाशू यादव, प्रथम यादव और आदित्य तोमर ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया।

बातचीत-
हमें तो पता ही नहीं था कि हेयर पिन की मदद से भी हम अपनी रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम के जरिए बहुत सारी नई बातें जानने को मिली। - हुदा
डर की वजह से लड़कियां शोहदों का मुकाबला नहीं कर पाती हैं। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। - एंजल
पेन को किस प्रकार हथियार के रूप में प्रयोग कर खुद की रक्षा की जा सकती है, मैंने आज यह सीखा। - खुशी चौधरी
दुपट्टे के जरिए खुद की रक्षा करना सीखा। साथ ही स्वयं की सुरक्षा करने का आत्मविश्वास बढ़ा। - जोहा फातमा
विरोध न करने की वजह से ही छेड़छाड़ करने वालों की हिम्मत बढ़ती है। हमें निडर होकर उनका सामना करना चाहिए। - प्रतिज्ञा भड़ाना

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed