फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aparajita campaign, Shooter grandmother Prakash Tomar launches poster in Baghpat

अपराजिता: शूटर दादी ने लांच किया पोस्टर, अजित सिंह बोले- बेटियों की शिक्षा से होता है उजियारा

Mon, 26 Nov 2018 09:47 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: kapil sharma Updated Mon, 26 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
aparajita campaign, Shooter grandmother Prakash Tomar launches poster in Baghpat
पोस्टर लांच करती शूटर प्रकाशो तोमर - फोटो : अमर उजाला

बयासी साल की उम्र में सटीक निशाने साधने वाली प्रकाशो तोमर का कहना है कि बेटियों का वजूद बचाना है तो पहली लड़ाई कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति से है। इसका विरोध करें और डटकर मुकाबला करें। बेटी ही अगर बेटी को नहीं बचाएगी तो भला कैसे महिलाओं का वजूद जिंदा रह सकेगा।  

विज्ञापन


रविवार को अंगदपुर जौहड़ी गांव में अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का प्रकाशो तोमर ने पोस्टर लांच किया। वह कहती हैं कि महिलाओं का सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं ने ही किया है। बेटे की चाह में गर्भ में ही बेटियों का गला घोंटा जा रहा है। जब तक घर-घर में इसका विरोध शुरू नहीं होगा, तब तक कैसे महिलाएं खुशहाल होंगी। जरूरत महिलाओं को खुद जागरूक होने की है। महिलाओं की पूजा शक्ति के रूप में होती है। यह भी सच है कि संसार महिलाओं के बिना अधूरा है, लेकिन अगर महिलाओं को अपना वजूद बचाना है तो लड़ाई भी खुद से ही लड़नी होगी। 
विज्ञापन


जानिए प्रकाशो तोमर को 
मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में जन्मीं प्रकाशो तोमर की शादी साल 1958 में जौहड़ी निवासी जय सिंह के साथ हुई। चार बेटे और चार बेटियों की मां प्रकाशो तोमर की सबसे छोटी बेटी सीमा तोमर अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रैप शूटर हैं। पौत्री रूबी तोमर और प्रीति तोमर की जिद के बाद प्रकाशो तोमर ने शूटिंग रेंज पर जाना शुरू किया। यहीं पर निशानेबाजी शुरू की और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। वयोवृद्ध निशानेबाज चंद्रो तोमर इनकी जेठानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों की शिक्षा से होता है उजियारा : अजित सिंह 

aparajita campaign, Shooter grandmother Prakash Tomar launches poster in Baghpat
पोस्टर लांच करते चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि बेटियों को शिक्षित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा शिक्षा से ही समाज की तरक्की होती है। अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। लोगों को अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।  

सोमवार को अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का चौधरी अजित सिंह ने ढिकौली गांव में पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करना जरूरी है। तभी वह समाज के विकास में अपना योगदान कर सकेंगी। वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने खुद को साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा  खेलकूद, सेना, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में जिले की महिलाओं ने बाजी मारी है। बेटे और बेटी एक समान होते हैं। अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। यह समाज में नई चेतना पैदा करेगा और महिलाओं के उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेगा। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, युवा अध्यक्ष वसीम रजा, ओमवीर ढाका और सुदेश मलिक मौजूद रहे।

रूबी तोमर ने नेशनल में गोल्ड पर साधा निशाना 

केरल में खेली जा रही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शूटर दादी प्रकाशो तोमर की पोती रूबी तोमर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 25 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में रूबी को यह कामयाबी मिली। जौहड़ी गांव में खुशी का माहौल है।  

केरल के त्रिरुवंतरमपुरम में 15 नवंबर से सात दिसंबर तक 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप खेली जा रही है। जौहड़ी गांव की रहने वाली प्रकाशो तोमर की पोती रूबी तोमर ने पंजाब की ओर से भाग लेकर 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल के महिला वर्ग में  स्वर्ण पदक जीता। रूबी ने 572 स्कोर कर हरियाणा की  तेजस्वनी को हराया। रूबी पंजाब पुलिस में एसआई है और वर्तमान समय में बादलपुर में तैनात है। तोमर ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। उसे पदक की उम्मीद थी। शूटर दादी प्रकाशो तोमर ने भी कामयाबी पर खुशी जताई है। जौहड़ी गांव में हर्ष का माहौल है। दादी प्रकाशो तोमर ने उम्मीद जताई कि रूबी देश के लिए भी पदक जीतेगी।



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed