फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: told in the program that girls should get higher education

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियों को कामकाज तक सीमित न रखें, उनको उच्च शिक्षा दिलाएं

Mon, 09 Sep 2019 11:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: told in the program that girls should get higher education
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत नगर के श्री देवी मंदिर कन्या विद्यालय में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्राओं ने अपने मन के भावों को वाद विवाद के जरिये उजागर किया। इस मौके पर स्कूल की छात्राएं और शिक्षिकाएं शपथपत्र भरकर इस अभियान से जुड़ीं। 

विज्ञापन


वाद-विवाद प्रतियोगिता और महिला सशक्तीकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉक्टर कविता गुप्ता ने किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप और महिला सशक्तीकरण आदि विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने अपने मन के भाव वाद विवाद के माध्यम से व्यक्त किए। प्रतियोगिता के माध्यम से बताया कि बेटियों को शिक्षित कराएं। कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। महिलाओं को सशक्त बनना होगा, तभी वे अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर सकती हैं।
विज्ञापन


देश और प्रदेश में आज महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं, जिसका मुख्य कारण महिलाओं का सशक्तीकरण न होना है। जब तक महिलाएं सशक्तीकरण नहीं होगी, इसी तरह से उन पर अत्याचार होते रहेंगे। हमें महिलाओं को सशक्तीकरण बनाने के लिए जागरूक करना होगा। इसके लिए समाज को भी आगे आना चाहिए। - डॉ. कविता गुप्ता, प्रधानाचार्या।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराजिता: डॉक्टर ने छात्राओं को दिए ये टिप्स, कहा- मोबाइन से बनाएं दूरी, प्रोटीन लें भरपूर

Aparajita 100 million Smiles: told in the program that girls should get higher education
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

- छात्रा खुशी का कहना है कि बेटियों के घर के कामकाज तक ही सीमित न रखें, उनको उच्च शिक्षा दिलाएं। बेटियां अगर शिक्षित होंगी, तो वे आगे चलकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकेंगी। बेटियों में शिक्षा का अभाव होगा, तो उनका उत्पीड़न होता रहेगा। 

- छात्रा आसिफा का कहना है कि छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा के गुर अवश्य सीखने चाहिए। आत्मरक्षा के गुर सीखने से ही छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर डटकर मुकाबला कर सकती हैं। छात्राओं को रास्ते में कोई परेशान करें, तो इसकी जानकारी अपनी अध्यापिका और परिजनों को अवश्य दें। 

- छात्रा सोफिया का कहना है कि कन्या भ्रूण हत्या एक महापाप है, इसके बावजूद भी कन्या भ्रूण हत्या की जा रही है। इस महापाप को रोकने के लिए समाज को सबसे पहले आगे आना होगा और इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी। तभी जाकर यह महापाप बंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें: अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: ध्यान नहीं रखेंगे तो टूटकर गिर जाएंगे दांत, डॉक्टर ने दिए टिप्स

Aparajita 100 million Smiles: told in the program that girls should get higher education
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

- छात्रा अरीबा का कहना है कि अक्सर देखने को मिलता है कि बेटियों को हाईस्कूल या इंटरमीडिएट तक की शिक्षा दिलाकर समाज उनको आगे की शिक्षा ग्रहण नहीं कराते हैं। जबकि समाज के लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। बेटियों को उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए, वे भी शिक्षित होकर देश और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।

- छात्रा सिमरन का कहना है कि अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी जाती है। देश और प्रदेश में इस तरह की अधिकतर घटना घट रही हैं। समाज को अपनी सोच बदलकर दहेज प्रथा पर रोक लगानी चाहिए। इसके लिए समाज को आगे बढ़कर कदम उठाने होंगे।

- छात्रा संजना का कहना है कि बेटियों को लगन और मेहनत से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। छात्राओं को सशक्तीकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। इसके लिए अपनी आसपास की महिलाओं से संपर्क करें और उनको सशक्तीकरण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed