फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: The doctor has given tips to students to stay healthy in Meerut

अपराजिता: डॉक्टर ने छात्राओं को दिए ये टिप्स, कहा- मोबाइन से बनाएं दूरी, प्रोटीन लें भरपूर

Thu, 05 Sep 2019 02:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: The doctor has given tips to students to stay healthy in Meerut
छात्राओं की जांच करती डॉक्टर सरिता - फोटो : अमर उजाला

अपनी सुरक्षा स्वयं करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी है कि शारीरिक तौर पर खुद को मजबूत बनाएं। अच्छी सेहत के लिए मोबाइल फोन, गैजेट से दूरी बनाएं और पौष्टिक आहार खाएं तभी दिल, दिमाग और आंखें ठीक रहेंगी। छात्राओं को अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक भोजन खाने की यह सलाह डॉ. सरिता त्यागी ने दी। बुधवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया।

विज्ञापन

 
मेरठ में खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज थापर नगर में लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता त्यागी व उनकी टीम ने छात्राओं का फिजिकल टेस्ट किया। बीपी, हाइट, वेट भी जांचा। बच्चियों को आंखों का व्यायाम बताया। प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अधिकांश छात्राओं में निकली आंखों की समस्या
कैंप में 90 फीसदी छात्राओं ने सिर दर्द, हाथों पैरों में दर्द, आंखों में दर्द और कम दिखने की शिकायत बताई। डॉक्टर सविता ने बताया कि शरीर और आंखों में दर्द अच्छा खानपान न होने के कारण भी होता है। बच्चे जंकफूड अधिक खाते हैं, हरी सब्जियां, फल, दालें प्रोटीन डाइट नहीं खाते। इसकी वजह से आंखें कमजोर होती हैं। बाल असमय सफेद होते हैं। बाल टूटने लगते हैं, नाखून भी टूटते हैं। त्वचा पर झुर्रियां आने लगती हैं। इन सबसे बचने के लिए जरूरी है कि अच्छी प्रोटीन डाइट लें। भोजन में दाल, फल, सब्जी, मोटा अनाज, दूध, दही सभी शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला अपराजिता अभियान: पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Aparajita 100 million Smiles: The doctor has given tips to students to stay healthy in Meerut
छात्राओं की जांच करती डॉक्टर सरिता - फोटो : अमर उजाला

बातचीत
नियमित दूध पीना जरूरी
आज डॉक्टर मैम ने बताया कि दूध कैल्शियम के अलीवा प्रोटीन भी देता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। अब मैं रोजाना दूध जरूर पिया करूंगी। - जोया

प्रतिदिन व्यायाम करूंगी 
केवल अच्छा भोजन करने से ही हम सेहतमंद नहीं होते बल्कि अच्छी सेहत के लिए व्यायाम भी जरूरी है। आज शिविर में पता चला कि हमें शरीर में स्फूर्ति लाने के लिए काम करना जरूरी है। नियमित व्यायाम करूंगी। - इलमा

अब रोज लगाऊंगी बालों में तेल
स्कूल में ही मैंने आंखों की जांच कराई। सिर में तेल न डालने के कारण आंखें कमजोर हो रही हैं। अब नियमित रूप से बालों में तेल लगाऊंगी। - रिया

यह भी पढ़ें: बागपत की बेटी चुनी गई ऑल राउंड लेडी 'आईपीएस', अमित शाह ने बेस्ट कैडेट गोल्ड मेडल से नवाजा

महीने में एक बार खाऊंगी टिक्की
टिक्की, गोलगप्पे, चाउमीन खाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। लेकिन डॉ. मैम ने आज इनके नुकसान बताए। अब मैं केवल सप्ताह में एक दिन ही टिक्की खाऊंगी। - खुशी 

सफाई का रखूंगी पूरा ध्यान
अच्छी सेहत के लिए सफाई का ख्याल रखना भी जरूरी है। शरीर की सफाई के साथ घर, कपड़ों और अपने आसपास की सफाई भी जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए सफाई का खास ख्याल रखूंगी। - मदिया

खूब पीऊंगी पानी
चमकदार त्वचा के लिए पानी पीना जरूरी है, ताकि शरीर से सारे गंदे तत्व निकल जाएं। डॉक्टर आंटी ने आज पानी पीने के लाभ बताए हैं। रोजाना चार से पांच लीटर पानी पीने की कोशिश करूंगी। - सानिया

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed