अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियों दिखाओ हौंसला, मुट्ठी में कर लो दुनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला प्रशासन एवं पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरुकता और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। इसमें वक्ताओं ने कहा बेटियों की मदद के लिए बहुत सारे प्लेटफार्म हैं। शिक्षा और जागरुकता जरूरी है। किसी भी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है।
गुरुवार को आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि लड़कियां खुद पर भरोसा करना सीखें। शिक्षा हासिल करें। सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करें।
सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने कहा छात्राएं हेल्पलाइन नंबरों के अलावा खुद उनके नंबर पर भी कॉल कर सकती हैं।
नवोदय लोक चेतना समिति के सदस्य देवेंद्र धामा ने कहा कि समाज में फैल रही कुरीतियों को मिटाने में छात्राओं को आगे आना होगा। छात्राओं की पहचान भी गोपनीय रखी जाती है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने कहा बाल विवाह जैसी कुप्रथा और महिला उत्पीड़न रोकने को कानून बनाए गए हैं।
सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने कहा छात्राएं किसी भी समस्या पर हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें।
क्षेत्रीय सुगमकर्ता रश्मि सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी छात्राओं को दी। कांस्टेबल निशा ने छात्राओं को खुद पर भरोसा रखकर आगे बढ़ने की सीख दी।
प्रधानाचार्य सरोज बाला जैन ने छात्राओं को जागरूक किया। एसआई एनपी सिंह, शारदा सिंह, कमलेश जैन, अनीता शर्मा, नूतन जैन, कमलेश देवी, निरुपमा त्यागी, प्रीति गुप्ता, कृष्णा, अनीता जैन मौजूद रहीं। संचालन दिनेश जैन ने किया।
बचाव के लिए किया नाटकीय मंचन
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा मुश्किल स्थित में खुद का बचाव कैसे करें, यह भी नाटक के जरिये दर्शाया।
किसने क्या कहा
छात्रा रोहिना ने कहा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कैंप छात्राओं के लिए उपयोगी रहा।
छात्रा कोमल ने कहा कि मुश्किल स्थिति में पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बचाव के तरीके बताए।
छात्रा नेहा ने कहा कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल करनी चाहिए। खुद पर भरोसा कर आगे बढ़ें।
छात्रा सानिया ने कहा छात्राओं को सीख दी गई कि शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद रखें।
छात्रा सना अंसारी ने कहा कि कैंप में सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी गई।
छात्रा ईति जैन ने कहा कि स्वास्थ्य के विषय में भी जानकारी दी। पुलिस ने उपयोगी जानकारी दी।
छात्रा सना परवीन ने कहा कि पुलिस ने मुश्किल स्थिति में बचाव के तरीके छात्राओं को बताए।
छात्रा निकिता ने कहा कि जागरुकता जरूरी है। कानून की जानकारी दी गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/