{"_id":"5d7c9b8b8ebc3e017768a85d","slug":"aparajita-100-million-smiles-students-participated-in-several-competition-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: छात्राओं ने पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, पहचानी अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: छात्राओं ने पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, पहचानी अपनी प्रतिभा
Sat, 14 Sep 2019 01:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में 'अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स' के तहत छात्राओं ने पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इन सभी प्रतियोगिताओं में कुल 255 छात्राएं शामिल हुई।
विज्ञापन
जनपद के जनता कन्या इंटर कॉलेज खतौली में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता, नाटिका और वाद विवाद प्रतियोगिता और महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को पहचाना तो वहीं पेंटिंग के जरिए अपने हुनर का परिचय दिया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा नाटिका का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सविता ने किया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे बताया और छात्राओं को शिक्षित हो देश व समाज का नाम रोशन करने पर बल दिया। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे और अमर उजाला के अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल से जुड़ीं।