फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: Daughters made aware by police officers in a program at Baghpat

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बदल रहे हालात, माता-पिता से शेयर करें मन की बात

Sat, 20 Jul 2019 08:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: Daughters made aware by police officers in a program at Baghpat
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला प्रशासन एवं पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरुकता और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हौसले से ही मुश्किलों से निजात मिलती है। छात्राएं हर स्थिति में हिम्मत रखें। 

विज्ञापन


शनिवार को जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा में बालिका जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बागपत महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि छात्राओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर और पुलिस का सिस्टम है। छात्राओं को छेड़छाड़ या किसी भी तरह के अपराध से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कभी कोई ऐसी स्थिति बन जाए तो साहस से मुकाबला करें, पुलिस पूरी मदद करेगी। छात्राओं को अगर पहचान गोपनीय रखनी है तो हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करें, उन्हें तुरंत मदद दी जाएगी। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने कहा कि हेल्पलाइन छात्राओं के पास सबसे आसान विकल्प है। पहचान भी गोपनीय रखी जाती हैं। सही सूचना दें, तुरंत मदद होगी। इसकी कॉल सीधे लखनऊ में जाती है, वहां से संबंधित पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं से जुड़े लोगों को मदद के लिए भेजा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय लोक चेतना समिति के सचिव देवेंद्र धामा ने कहा कि समाज में जागरुकता बढ़ी है। जरूरत छात्राओं को खुद भी जागरूक रहने की है। छात्राओं को अन्याय के खिलाफ खुद खड़ा चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राएं सीखें और मदद के लिए जितने प्लेटफार्म हैं, उनका प्रयोग करें 
सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉक्टर कुलदीप त्यागी ने कहा कि बाल विवाह रोकने और बच्चों पर होने वाले अपराध रोकने के लिए समिति सार्थक पहल कर रही है। कामयाबी भी मिली है। 
एसआई सुमन, मीनू धीमान और कांस्टेबल निशा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुश्किल स्थिति में हमलावर को चोट पहुंचाने का काम करें। हौसला न खोएं। सुनसान इलाके में मदद के लिए जोर से चिल्ला भी सकते हैं, ताकि आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच सकें।
प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, अवनीश वर्मा, दीपक शर्मा, सुदेश कुमार, राजकुमार सिंह, लोकेश कुमार, सुभाष राम, शशिकांत शर्मा, जितेंद्र त्यागी, भारत धामा मौजूद रहें।  संचालन शिक्षक अवनीश कुमार ने किया।

क्या बोली छात्राएं
- छात्रा पल्लवी रानी ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
- छात्रा नरगिस ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के विषय में बताया गया।
- छात्रा तनु मलिक ने कहा कि सेल्फ डिफेंस के विषय में जानकारी दी गई। 
- छात्रा प्रियांशी ने कहा कि महिलाओं को संविधान में दिए गए अधिकारों की जानकारी मिली। 
- प्रगति ने कहा कि हेल्पलाइन सेवाओं के प्रयोग के विषय में बताया गया।
- सृष्टि पांचाल ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी। 
- हिमांशी अवस्थी ने कहा कि कानून में छात्राओं के अधिकार के विषय में बताया। 
- साक्षी पाल ने कहा कि मुश्किल स्थिति में खुद के बचाव की जानकारी दी गई। 

छात्राओं को बताया, हमलावर से कैसे करें बचाव
सुलभा गर्ल्स हाईस्कूल खेकड़ा में कवच अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान, एसआई सुमन ने यहां छात्राओं को खुद की सुरक्षा और हेल्पलाइन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं हेल्पलाइन नंबर और आसपास के थानों और परिजनों के मोबाइल नंबर याद रखें। किसी भी परेशानी की स्थिति में कॉल करें, पुलिस मदद के लिए जरूर पहुंचेगी। प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने छात्राओं को जागरूक किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed