फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: Daughters have been alerted for safety in Baghpat

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियों को किया जागरूक, कहा- हर हाल में रखें हौंसला

Fri, 05 Jul 2019 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: Daughters have been alerted for safety in Baghpat
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला पुलिस-प्रशासन के बालिका सुरक्षा और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान में बेटियों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां हर हाल में हौंसला रखें। उनकी मदद के लिए संविधान में तमाम व्यवस्थाएं हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 नंबर पर जारी कर दिया गया है। महिलाओं को अपने अधिकारों को जानना चाहिए। अधिकारों की जानकारी होगी, तभी तो मुश्किलों से लड़ाई आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज दाहा में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी जागरूक होना और जानकारी होना है। छात्राओं को अगर अपने अधिकारों और समस्याओं की जानकारी ही नहीं होगी तो वह संघर्ष कैसे करेंगी। गलत चीजों को सहन करने की आदत छोड़ें और तुरंत अपनी समस्या से शिक्षकों, अभिभावकों और पुलिस को सूचित करें। किसी भी स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है। हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें, जिस पर पहचान गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन

 
बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने छात्राओं को उनके अधिकारों और कानून की जानकारी दी। बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन पर दिए जाने के बाद मदद के विषय में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय लोक चेतना के सदस्य देवेंद्र धामा ने कहा कि उनकी संस्था बेटियों की मदद करती है। संस्था के पदाधिकारियों के अलावा भी अगर हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग किया जाएगा तो संस्था आवाज उठाने में मदद करेगी।
सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉक्टर कुलदीप त्यागी ने कहा कि छात्राओं को अधिक से अधिक कानून के विषय में जानकारी हासिल करनी चाहिए। जानकारी ही जागरूकता है।
दाहा चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ने छात्राओं से कहा कि पुलिस छात्राओं की तुरंत मदद करेगी। छात्राएं किसी भी समस्या को छिपाने के बजाए, उसका मुकाबला करना सीखें। 
प्रधानाचार्या डॉ. मधु सक्सेना ने भी छात्राओं को जागरूक किया। पंकज कुमार, गौरव कुमार, सृष्टि राणा, जबर सिंह, श्रुति, वर्षा, नेहा, सोनिया, पारुल, रिया और मुस्कान मौजूद रहीं।

क्या बोली बेटियां :
- छात्रा शिल्पा ने कहा कि कैंप से अधिकारों के विषय में जानकारी मिली। यह काफी उपयोगी साबित होगी।
- साबिया ने कहा कि कैंप में पुलिस अधिकारियों से मिलने का मौका मिला। जानकारियां हासिल हुई। 
- शाहिबा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के विषय में उपयोगी जानकारी दी गई। छात्राएं भी इसका प्रयोग कर सकती हैं।
- वर्षा ने कहा कि बाल विवाह के विषय में जानकारी दी गई। कुप्रथा को रोकने के लिए छात्राओं को जागरूक होना चाहिए।
- ज्योति ने कहा कि बालिका जागरूकता कैंप उपयोगी रहा। स्कूल में शिक्षिकाओं ने भी मार्गदर्शन किया है।
- वंशिका ने कहा कि बेहतर जानकारियां मिली। कैंप में भी धाराएं भी बताई गई। 
- वंदना ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली के विषय में उपयोगी जानकारी दी गई।
- रिया ने कहा कि शिविर में छात्राओं को उनके अधिकारों और कानून के विषय में बताया गया।
- तान्या ने कहा कि कैंप उपयोगी रहा। छात्राओं को हैल्पलाइन सेवाओं के  नंबर भी बताए गए। 
- विक्की ने कहा कि अतिथियों ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मार्गदर्शन किया। बेहतर जानकारी हासिल हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed