फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anubhav's selection in the International Grand Prix Para Athletics Competition

Meerut News: अनुभव का अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन

Fri, 06 Mar 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Anubhav's selection in the International Grand Prix Para Athletics Competition
- नई दिल्ली में आठ मार्च से होगी प्रतियोगिता, तैयारी में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा निवासी पैरा एथलीट अनुभव चौधरी का चयन नई दिल्ली में 8 से 13 मार्च तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें अनुभव चौधरी तीसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अनुभव इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने नेशनल गेम्स और खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा उन्होंने इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। अनुभव ने अपने खेल की शुरूआत यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से की थी। वर्तमान में वह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने कोच राहुल के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका लक्ष्य इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करना और आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी तैयारी को और मजबूत बनाना है। आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होने के बावजूद अनुभव चौधरी का हौसला और देश के लिए मेडल जीतने का जज्बा बेहद मजबूत है। सीमित संसाधनों के बावजूद वह लगातार मेहनत कर रहे हैं और उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना है। उनकी इस उपलब्धि पर मेरठ के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed