{"_id":"2e03adaf58ac8198743001e8740d755a","slug":"anu-rani-javelin-thrower-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विदेश में ट्रेनिंग मिले तो ओलंपिक का टिकट पक्का’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विदेश में ट्रेनिंग मिले तो ओलंपिक का टिकट पक्का’
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता में नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली अनु रानी ने ओलंपिक के टिकट की उम्मीद नहीं छोड़ी है। एथलीट का कहना है कि विदेश में ट्रेनिंग मिल जाए तो दावेदारी और मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन
बहादरपुर गांव की मिट्टी में पली बढ़ी अनु रानी ने कोलकाता में संपन्न हुई 55वीं ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 58.85 मीटर भाला फेंककर अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। अगले वर्ष होने वाले रियो ओलंपिक की तैयारियों में जुटी अनु का कहना है कि उसका लक्ष्य 62 मीटर भाला फेंकना था, लेकिन अधिक गर्मी और उमस के कारण वह चूक गई। ओलंपिक क्वालीफाई की उम्मीद नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
फेडरेशन कप के अलावा अभी चार अवसर और मिलेंगे। पटियाला में इसके लिए तैयारी कर रही है। खिलाड़ी ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के लिए उसे अगर कोच काशीनाथ नायक के साथ फिनलैंड जैसी जगह पर कुछ माह की ट्रेनिंग दिलाई जाए तो रियो ओलंपिक में वह क्वालीफाई कर सकती है। सोमवार को गांव पहुंची अनु का ग्रामीणों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। ग्रामीण प्रदीप हुड्डा ने 51 सौ रुपये नकद और प्रतीक चिन्ह भेंट कर एथलीट का सम्मान किया।
विज्ञापन