{"_id":"69973bedf3692661e4075eed","slug":"anti-social-elements-set-a-monks-hut-on-fire-stole-cash-and-goods-meerut-news-c-73-1-mct1008-106417-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: असामाजिक तत्वों ने साधु की कुटिया में आग लगाई, नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: असामाजिक तत्वों ने साधु की कुटिया में आग लगाई, नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना सरधना क्षेत्र के गांव खिवाई स्थित साधु यशदास चेला राजा दास की कुटिया में आरोपियों ने आग लगा दी। आरोप है कि आरोपियों ने कुटिया में रखे 50 हजार रुपये व कीमती सामान चोरी कर लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह गांव खिवाई में बंजर भूमि पर कुटिया बनाकर रह रहे हैं। वहीं, शिव मंदिर निर्माण की योजना भी बना रहे थे। कुटिया में एक इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, भंडारे का सामान, बर्तन, गैस सिलिंडर, चार रजाइयां, पांच गद्दे सहित अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। इसके अलावा मंदिर निर्माण के लिए भक्तों द्वारा दान में दिए गए लगभग 50 हजार रुपये भी कुटिया में रखे थे। बताया कि 16 फरवरी की रात करीब 10 बजे असामाजिक तत्व कुटिया पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कुटिया से सारा सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कुटिया में आग लगा दी। इससे अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। कुछ सामान और नकदी आरोपी उठा ले गए।
आग से कुटिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस चौकी खिवाई पहुंचे तो वहां से उन्हें भगा दिया और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। एसडीएम उदित नारायण ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।