{"_id":"58ef487a4f1c1b9f36cf863e","slug":"anti-social-elements-mounted-on-the-religious-site-premises-bawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल परिसर में मचाया उधम, बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल परिसर में मचाया उधम, बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Thu, 13 Apr 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर मचाया उधम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की रात में अमीनगर सराय रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल परिसर में शराब पी और वहां स्थापित मूर्तियों को खंडित करने की कोशिश की। लोगों को अपनी आता देखकर आरोपी असामाजिक तत्व भाग गए।
विज्ञापन
अमीनगर सराय रोड पर एक धार्मिक स्थल है। मंगलवार की रात में असामाजिक तत्वों धार्मिक स्थल परिसर में जमकर उधम मचाया और शराब की बोतलें तोड़ी। उन्होंने परिसर में स्थापित मूर्तियों को खंडित करने की कोशिश की तो शिवकुमार नामक व्यक्ति ने शोर मचाया तो अन्य लोग दौड़े, लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी भाग निकले। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने कहा इस संबंध में कोतवाली में देर रात तक कोई तहरीर लेकर नहीं आया है, यदि कोई आता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन