फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anti-Sikh riots: SIT arrested accused from Meerut after 38 years in connection with murder of three Sikhs

सिख विरोधी दंगा: 38 साल बाद SIT ने मेरठ से दबोचा एक आरोपी, तीन सिखों की हत्या कर जलाए गए थे शव

Wed, 14 Sep 2022 10:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Sep 2022 10:03 AM IST
सार

तीन सिखों की हत्या के बाद शव जलाने के मामले में एसआईटी ने मेरठ से एक आरोपी को दबोचा है। बताया गया कि 38 साल बाद आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

विज्ञापन
Anti-Sikh riots: SIT arrested accused from Meerut after 38 years in connection with murder of three Sikhs
एसआईटी टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिख विरोधी दंगों के मामलों में कानपुर एसआईटी ने सोमवार रात मेरठ में सरधना क्षेत्र के अलीपुर से राजवीर सिंह (61) को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसआईटी का दावा है कि आरोपी कानपुर के निराला नगर में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था। उसने पूर्व मंत्री के भतीजे के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया है। एसआईटी अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: चंद मिनटों में उजड़ गईं खुशियां, मां की मौत से सदमे में बेटियां, कह डाली ऐसी बात
विज्ञापन


31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के विरोध में भड़के दंगों में कानपुर में 127 सिखों की हत्या हुई थीं। वहीं एसआईटी ने फरवरी 2019 से मामलों की जांच शुरू की थी। एसआईटी के डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि इसमें एक तिहरा हत्याकांड भी था, जिसमें सतवीर सिंह, रक्षपाल सिंह व भूपेंद्र के शव भी जला दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शाकंभरी हादसे की आंखों देखी: आगे मत जाओ, वहां खतरा है, पर नहीं रोकी कार, मां की मौत पर फूट-फूटकर रोईं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed