फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anti-polar medication poured, team reached brick kilns

पोलियोरोधी दवा पिलाई, ईंट भट्ठों पर भी पहुंची टीम

Mon, 01 Feb 2021 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Anti-polar medication poured, team reached brick kilns
पोलियोरोधी दवा पिलाई, ईंट भट्ठों पर भी पहुंची टीम
विज्ञापन

मवाना/बहसूमा/परीक्षितगढ़। पोलियो अभियान के तहत मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित नगर व देहात के 105 बूथों पर 17 हजार 215 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। वहीं बहसूमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में 402 बच्चों को दवाई पिलाई गई।
परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि पोलियो अभियान के तहत 98 बूथों और ईंट भट्टों पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। पोलिया अभियान में 15528 बच्चों ने दवाई पी। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें एएनएम, आशा घर-घर जाकर दवाई पिलाएंगी। बीपीएम इकरार अहमद ने सुपर विजन के दौरान ईंट भट्टों पर जागरूक करते हुए दवा पिलाई। ग्राम ललियाना में बीएमसी राहुल त्यागी ने लोगों से दवाई पिलाने की अपील की। इस मौके पर आईओ गंगा प्रसाद, एएनएम, आशा आदि मौजूद रहे। उधर, बहसूमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री अरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। मेले का उद्घाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राहुल वर्मा ने किया। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक 402 बच्चों को दवाई पिलाई गई। इस मौके पर डॉ. मोनू, फार्मेसिस्ट जेपी मिश्रा, अनामिका, प्रीती पांडे, सीएमसी बिंदु रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में जांच कर दी दवाई
परीक्षितगढ़। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला ग्राम अगवानपुर, नवल, तोहफापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाई वितरित की। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि ज्यादातर मरीज दमा, खांसी, नजला, जुकाम, बुखार, एलर्जी आदि के आए। शिविर में 153 मरीजों की जांच की गई। डॉ. मनोज कुमार, डॉ. किरण, डॉ. रितु सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाए, पोलियो अभियान चलाया
आरोग्य मेले में हुई खून की जांच
दौराला। दौराला सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ किया गया। यह मेला दुल्हैड़ा, दौराला, लावड़ में लगाया गया। इसमें खून की भी जांच की गई। वहीं गोल्डन कार्ड बनाए गए। मेले में पोलियो अभियान चलाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि रविवार को 150 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। डॉ. सारंग, डॉ. अलका, डॉ. बिजेंद्र डॉ. अनुज आदि मौजूद रहे। संवाद

जागरूकता रैली निकाली
सरधना/माछरा। नगर में पोलियो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। उद्घाटन संयोजक सरधना केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव आबिद सलमानी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि शाहवेज अंसारी ने किया। शाहवेज अंसारी ने कहा है कि 5 साल तक के बच्चों को पोलियो बूथ ले जाकर दो बूंद जिंदगी की पिलाएं और भारत को पोलियो मुक्त बनाने में सहयोग दें। नगर में 12 बूथ स्थल बनाए गए। मो. ताहिर सलमानी, यूसुफ मोइनुद्दीन, मास्टर शाहिद, सलीमुद्दीन खलीफा चौधरी, इकबाल आदि मौजूद रहे। वहीं सीएचसी माछरा के अंतर्गत 42 गांवों के 103 बूथों पर पल्स पोलियो अभियान के तहत 16 हजार 274 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। टीकाकरण अधिकारी ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 103 बूथ बनाए गए थे। सात ट्रांजिट टीम और 2 मोबाइलों द्वारा कुल 16 हजार 274 बच्चो को दवाई पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed