{"_id":"6aa16c5b6368d2fdd3069e3d","slug":"anti-corruption-bureau-caught-a-kanoongo-accepting-a-bribe-of-30000-meerut-news-c-72-1-mct1011-159114-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एंटी करप्शन ने कानूनगो 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एंटी करप्शन ने कानूनगो 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ-
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सदर तहसील में कानूनगो ने अपने ही कार्यालय में ली रिश्वत
- किसान से जमीन की पैमाइश के लिए मांगे 30 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में बुधवार को मवाना के पहाड़पुर गांव निवासी कानूनगो धर्मपाल सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते उन्हीं के कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित आलमपुर निवासी किसान दल सिंह से कानूनगो खेत की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। टीम कानूनगो को लेकर देहली गेट थाने आ गई। एंटी करप्शन निरीक्षक कैलाशचंद की तहरीर पर कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
मुंडाली थाना क्षेत्र के आलमपुर बुजुर्ग गांव निवासी किसान दलसिंह ने बताया कि उनका गांव के ही एक युवक से खेत की जमीन का विवाद चल रहा है। 29 जून को उप जिलाधिकारी के यहां पैमाइश को लेकर वाद दायर किया था। उप जिलाधिकारी ने खेत की पैमाइश का आदेश दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार कई दिनों से कानूनगो धर्मपाल सिंह पैमाइश के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग कर रहा था। रुपये नहीं मिलने पर पैमाइश के नाम पर टाल-मटोल कर रहा था। इसको लेकर पीड़ित ने तीन दिन पहले एंटी करप्शन में शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम आरोपी की गिरफ्तारी में लग गई थी।
बुधवार को पीड़ित सदर तहसील में कानूनगो के कार्यालय में 30 हजार रुपये लेकर पहुंच गया। कुछ देर बैठने के बाद दल सिंह ने कानूनगो को रुपये दिए। कानूनगो ने रुपये लेकर पैंट की जेब में रख लिए। उसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को पकड़ लिया। टीम ने मौके पर ही केमिकल से कानूनगो के हाथ धुलवाए। उनके हाथ पर नोट पर लगे केमिकल का रंग लग गया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली। सीओ एंटी करप्शन रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
-एक महीने पहले ही सहारनपुर से हुई थी पोस्टिंग
आरोपी कानूनगो धर्मपाल सिंह की एक महीने पहले ही सहारनपुर से मेरठ सदर तहसील में पोस्टिंग हुई थी। पोस्टिंग के बाद ही पीड़ित कानूनगो से जमीन के विवाद में मिला था। एंटी करप्शन की टीम आरोपी के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। वहीं मामले के बाद कानूनगो के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद कानूनगो के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने उससे मिलने का प्रयास किया। लेकिन कागजी कार्रवाई के बाद ही परिजनों को मिलने दिया।
-मेडिकल के बाद देहली गेट थाने पहुंचाया
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर गई। इस दौरान उनका बीपी बढ़ गया। चिकित्सकों ने कानूनगो का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद टीम आरोपी को देहली गेट थाने लेकर आ गई।
-- -- -- -- -- --