फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anpara and UP Headquarters teams in the final.

Meerut News: अनपरा और यूपी मुख्यालय की टीम फाइनल में

Wed, 07 Oct 2026 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 07 Oct 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Anpara and UP Headquarters teams in the final.
पीवीवीएनएल की खेल प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से चल रही 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना, डिस्कॉम क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मैच हुए। इसमें अनपरा और यूपी मुख्यालय की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विक्टोरिया पार्क में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरदुआगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अनपरा की टीम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन मुख्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्वांचल डिस्कॉम की टीम 115 रन ही बना सकी। यूपी मुख्यालय ने दो रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से गांधी बाग क्रिकेट मैदान में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं तीसरे व चौथे स्थान के लिए मैच हरदुआगंज परियोजना व पूर्वांचल डिस्कॉम टीम के बीच विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में सुबह आठ बजे से खेला जाएगा। इस मौके पर स्पोर्ट्स ऑफिसर अलका तोमर, जतन सिंह, बिजेन्द्र सिंह, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed