फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another big case came before city, with 8.80 million new currency four accused arrested

8.80 लाख की नई करेंसी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कमीशन पर बदल रहे थे नोट

Sat, 24 Dec 2016 11:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 24 Dec 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
Another big case came before city, with 8.80 million new currency four accused arrested
आरोपी गिरफ्तार

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके जैन की करीब पौने तीन करोड़ की बेनामी संपत्ति के भंडाफोड़ के बाद मेरठ में एक और मामला पकड़ा गया है। सिविल लाइन पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक ही सीरीज के 8.80 लाख की नई करेंसी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि चारों आरोपी कमीशन पर पैसा बदलने का काम करते हैं। आरोपी एक अधिकारी को नई करेंसी पहुंचाने जा रहे थे। एक आरोपी जितेंद्र सीए है।

विज्ञापन


मेरठ एसटीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार और सिविल लाइन इंस्पेक्टर विजय कुमार को बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांच युवक नई करेंसी लेकर एक अधिकारी को देने जा रहे है। जिस पर एसटीएफ और सिविल लाइन पुलिस टीम ने घेराबंदी करके चार युवक रजनीश गर्ग निवासी पांडव नगर, अनिल रावत निवासी जय देवी नगर, सीए जितेंद्र कुमार निवासी कसेरूखेड़ा और वेदप्रकाश निवासी मोहनपुरी सिविल लाइन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों युवकों की तलाशी ली। उनके पास से एक ही सीरीज के दो-दो हजार के 8.80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। एक ही सीरीज के दो-दो हजार के नोट मिलने पर पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक बैंक से कैश निकालकर लाए हैं। सवाल उठता है कि 8.80 लाख रुपये बैंक ने किस सेटिंग के जरिये इन युवकों को दिए हैं। पुलिस ने फोन करके इनकम टैक्स के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की। 
विज्ञापन


25-30 % पर बदलते थे
इंस्पेक्टर सिविल लाइन के मुताबिक आरोपी पुराने नोट लेकर 25-30 प्रतिशत के कमीशन पर नई करेंसी देते है। बृहस्पतिवार को भी रोहटा रोड स्थित एक अधिकारी को नई करेंसी देनी थी। आरोपियों ने अधिकारी का नाम भी पुलिस को बताया है। मामले की जांच इनकम टैैक्स के अधिकारी कर रहे हैं। अधिकारी किस विभाग का है और कितने नोट बदलवा चुका है, इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed