{"_id":"6931c5eb140418c82b06339d","slug":"annual-inspection-for-better-policing-system-dig-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100794-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए वार्षिक निरीक्षण : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए वार्षिक निरीक्षण : डीआईजी
विज्ञापन
थाने में रजिस्टर चैक करते डीआईजीफोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को किठौर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मेस और पुलिस बैरक सहित विभिन्न व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव का भी अवलोकन किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र के चौकीदारों को कंबल वितरित किए।
डीआईजी कलानिधि नैथानी के साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा दोपहर के समय किठौर थाने पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद अभिलेखों के रखरखाव, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी की स्थिति और लंबित विवेचनाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए भी कहा।
डीआईजी ने बताया कि सरकार की मंशा और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के पुलिसिंग और कानून व्यवस्था संबंधी ज्ञान को परखा।
विज्ञापन
थानों को आगंतुक-सुलभ बनाने, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। डीआईजी ने थानों में बेहतर रख-रखाव की सराहना की और इसके लिए कई पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।
इस निरीक्षण के दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह मौजूद रहे।