फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ANM who delivered at home suspended

Meerut News: घर पर प्रसव करने वाली एएनएम निलंबित

Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
ANM who delivered at home suspended
- गांव मीरपुर में चल रहे अवैध डिलीवरी सेंटर पर जच्चा-बच्चा की मौत का मामला, तहरीर दी
विज्ञापन

- आरोपी एएनएम ने नवजात बच्ची के बारे में दो घंटे तक परिजनों को नहीं बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सरूरपुर सीएचसी की एएनएम को सीएमओ ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करते हुए तीन दिन के भीतर रिपोर्ट भी तलब की है। वहीं, घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को गांव दमगढ़ी निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नईमा पत्नी जावेद व उनकी नवजात बच्ची की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर पीड़ित परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन की ओर से जारी आदेश में एएनएम मंजू को तत्काल प्रभाव से निलंबन करते हुए सरूरपुर स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना पर अटैच कर दिया है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. महक सिंह जांच टीम के साथ पीड़ित परिजनों से मिले और घटना के बारे में पीड़ितों के बयान दर्ज किए। दूसरी और मृतक नईमा के पिता नूर मोहम्मद पुत्र सलीमुद्दीन निवासी दमगढ़ी ने थाने पर तहरीर दी है, जिसमें मंजू पर नईमा की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी दीपक मीणा को भी एक शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। साल 2020 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एएनएम के यहां मीरपुर में छापा भी मारा था। लोगों की शिकायत थी कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध गर्भपात केंद्र डिलीवरी सेंटर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजन बोले, थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से किया इंकार
मृतका के परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र कुमार सिंह ने तहरीर देने के बाद रिसीव भी नहीं किया और मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। मलियाना सहकारी गन्ना समिति के उपाध्यक्ष सलाहपुर ग्राम प्रधान नजाकत अली उर्फ गोटी ने कहा कि वह पूरे प्रकरण को लेकर पीड़ित परिजनों के साथ बुधवार को डीएम और एसएसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच के बाद दर्ज होगी रिपोर्ट: सीओ
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि प्रकरण की विभागीय जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीएमओ की आख्या आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि एएनएम को निलंबित कर दिया गया है। तीन चिकित्साधिकारियों की टीम गठित कर दी है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed