फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ankit Chauhan discloses the massacre: engineer created dangerous plot, arrested one

अंकित चौहान हत्याकांड : इंजीनियर ने रची थी खतरनाक साजिश, एक गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2017 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 02 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
Ankit Chauhan discloses the massacre: engineer created dangerous plot, arrested one
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित चौहान

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड में शुक्रवार को सीबीआई के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी। यूपी एसटीएफ ने दावा किया है कि ये मर्डर मिस्ट्री सुलझ गई है और इस मामले में एक की गिरफ्तारी भी हो गई है। सीबीआई ने इस हत्या का खुलासा करने वाले को पांच लाख का ईनाम देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


मेरठ शहर के रहने वाले अंकित चौहान अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-76 में प्रतीक विस्टीरिया में रहते थे। अंकित चौहान खुद टीसीएस सेक्टर-62 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जबकि उनकी पत्नी अमीषा सेक्टर-135 में आईटी कंपनी एसेंचर में काम कर रही थी। घटना वाले दिन 13 अप्रैल 2015 को अंकित चौहान अपने दोस्त गगन के साथ पत्नी से उनकी कंपनी में मिलकर फॉच्र्यूनर गाड़ी से वापस सेक्टर-76 घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरौला बाईपास से होते हुए सेक्टर-76 जाते समय होंडा एकॉर्ड से हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। अंकित को हत्यारे ने ओवरटेक कर गोली मारी थी। पहली गोली स्टेयरिंग में लगी, जिससे डरकर अंकित ने नीचे झुकते हुए कार को घुमा दिया, लेकिन पेड़ से टकराकर कार रूक गई। इसके बाद हत्यारे साइड से अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर होंडा एकॉर्ड कार से भाग गए थे। मृतक के माता-पिता दोनों नोएडा में ही रह रहे हैं।

विज्ञापन

नोएडा पुलिस हो गई थी फेल

Ankit Chauhan discloses the massacre: engineer created dangerous plot, arrested one
अंकित चौहान हत्याकांड

नोएडा पुलिस हो गई थी फेल
अंकित के परिजन नोएडा पुलिस की जांच से बेहद निराश हुए थे। इसलिए दो बार वह हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर दो बार मुख्यमंत्री से भी मिले थे। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया। उच्च न्यायालय ने 26 अप्रैल 2016 को सीबीआई को जांच का आदेश देते हुए तीन माह में जांच पूरी करने का आदेश दिया था।

हुआ बड़ा खुलासा
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी ने दो और लोगों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। बताया गया कि मुख्य आरोपी पढ़ा लिखा एक इंजीनियर था, इसने गाड़ी लूट के इरादे से अंकित की हत्या की थी। मुख्य आरोपी का नाम शशांक यादव है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed