Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anita murder case revealed: 50 year old boyfriend, 40 year old girlfriend, throats were cut.

अनीता हत्याकांड का खुलासा: 50 का प्रेमी, 40 साल की प्रेमिका, किसी और से संबंधों के शक में शराब पिलाकर काटा गला

Tue, 07 Oct 2025 10:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 07 Oct 2025 10:57 PM IST
सार

Meerut News: टीपीनगर के औद्योगिक क्षेत्र की झाड़ियों में शनिवार को एक महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच की तो मनोज मास्टर का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे पकड़कर खुलासा कर दिया, आला कत्ल भी बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
Anita murder case revealed: 50 year old boyfriend, 40 year old girlfriend, throats were cut.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मनोज मास्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी मनोज मास्टर (50) ने शराब पिलाने के बाद अनीता (40) का चाकू से गला रेतकर हत्या की। अन्य लोगों से संबंध के शक में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद शव टीपीनगर के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-8 में झाड़ियों में फेंक दिया था। जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वेदव्यासपुरी स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ज्वेलरी एंड टेक्नोलॉजी से कुछ दूरी पर शनिवार दोपहर सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान थे। दाहिने हाथ पर दीपक, धर्मपाल और अनीता नाम लिखा था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के डूंगरावली गांव से लापता अनीता को तलाश कर रहे परिजनों ने मंगलवार को मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने जांच में सामने आए डूंगरावली के ही मनोज मास्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अनीता की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
 
विज्ञापन

छह वर्ष पूर्व हुई थी मुलाकात
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक पूछताछ में मनोज मास्टर ने बताया कि करीब 6 वर्ष पूर्व वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक था। घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। इसी दौरान उसकी पहचान अनीता की बहन सरिता से हुई। सरिता के बच्चे उसके पास ट्यूशन पढ़ने आते थे। उसी माध्यम से अनीता से उसका परिचय हुआ। 
आरोपी की पत्नी की मौत करीब 8 वर्ष पहले हो गई थी। वह और अनीता आपस में बात करने लगे और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों समय-समय पर साथ में मजदूरी भी करते थे। अनीता शराब पीने की आदी थी और अन्य लोगों के साथ भी शराब पीती थी।
 

शव को झाड़ियों में फेंककर हुआ फरार
अनीता के अन्य लोगों से संबंध के संदेह में दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन दोनों ने साथ बैठकर सेक्टर-8 में रेलवे लाइन के निकट खाली पड़ी जगह में झाड़ियों के पास शराब पी। दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में आरोपी ने चाकू से अनीता के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। 
 

बहन के यहां रहती थी अनीता
अनीता मूल रूप से दौराला क्षेत्र के सरसवा गांव की रहने वाली थी। वह फिलहाल अपनी बहन सरिता के यहां रह रही थी और परतापुर स्थित एक कोल्हू पर मजदूरी करती थी। पति दारा सिंह भी शराब पीने का आदी है। घर का खर्च अनीता ही चलाती थी। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed