{"_id":"5f8fff8635af5d7117524330","slug":"animal-drug-injections-were-given-to-body-builders-four-gym-operators-arrested-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाॅडी बनाने के लिए दिए जा रहे थे पशुओं की दवा के इंजेक्शन, चार जिम संचालक गिरफ्तार, प्रतिबंधित दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाॅडी बनाने के लिए दिए जा रहे थे पशुओं की दवा के इंजेक्शन, चार जिम संचालक गिरफ्तार, प्रतिबंधित दवाएं बरामद
Wed, 21 Oct 2020 02:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मेरठ में जिम ट्रेनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में चलाए जा रहे जिम में युवाओं को बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड व पशुओं की दवा के प्रतिबंधित इंजेक्शन देने का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापा मारकर चार जिम संचालकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर शहर क्षेत्र के पचेंडा रोड स्थित फिटनेस फैक्टरी जिम, सिटी सेंटर स्थित वॉरियर जिम, रामपुरी स्थित ग्लोबल जिम, लद्दावाला स्थित फिट फैक्टरी जिम के साथ ही अहिल्याबाई चौक स्थित अर्श फूड सप्लीमेंट पर छापा मारे गए।

यहां से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं, जिन्हें जल्दी बॉडी बनाने के लिए गैर कानूनी ढंग से युवाओं को बिना चिकित्सकीय परामर्श के दिया जा रहा था। इनमें पशुओं की दवाइयां भी शामिल हैं, जिनके इंजेक्शन युवाओं को बिना किसी सावधानी के लगाए जा रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि इनमें से कुछ दवाइयां तो ऐसी हैं, जो बिना वैध लाइसेंस के कंबोडिया, रूस व थाइलैंड से आयात की जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार जिम संचालक दीपक धीमान निवासी अंकित विहार, शाहिद निवासी खालापार, अर्जुन कोरी निवासी रामपुरी और आमिर निवासी लद्दावाला शामिल हैं।
वहीं, पांचवां आरोपी फुरकान निवासी महमूदनगर है, जो अर्श फूड सप्लीमेंट का मालिक है। सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/