फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angry with the negligence of the police, Rihan's family will meet ADG

पुलिस की लापरवाही से नाराज रिहान के परिजन एडीजी से मिलेंगे

Mon, 21 Jul 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Angry with the negligence of the police, Rihan's family will meet ADG
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव नवाबगढ़ी में तंत्र क्रिया के लिए 11 वर्षीय रिहान की हत्या के मामले में पुलिस अब तक उसका शव बरामद नहीं कर सकी है। घटना के तीन महीने बाद भी शव नहीं मिलने से परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार सोमवार को मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगा।
विज्ञापन

परिजनों की मांग है कि तांत्रिक असद और उसके पिता को रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की जाए, ताकि रिहान के शव की बरामदगी हो सके और वह अंतिम संस्कार कर सकें। अप्रैल माह में गांव से 11 वर्षीय रिहान पुत्र इमरान संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने शुरुआत से ही गांव के तांत्रिक असद पर अपहरण और तंत्र क्रिया के लिए हत्या करने की आशंका जताई थी। आरोप है कि थाना प्रभारी ने परिजनों को झूठी कहानी गढ़ने वाला बताकर थाने से भगा दिया और सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर खानापूर्ति कर दी।
विज्ञापन

परिजन सोमवार को मेरठ स्थित एडीजी कार्यालय में लिखित शिकायत देंगे और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों में आक्रोश है और वह भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बालकों की गुमशुदगी और हत्या जैसे गंभीर मामलों में थाना स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे किशोर से अपहरण से खुली पुलिस की नींद, कबूला दो हत्याओं का राज
गांव नवाबगढ़ी से 9 जुलाई को 16 वर्षीय किशोर उवैश पुत्र शकील की भी रहस्यमयी ढंग से गुम हो गया था। इस बार तांत्रिक असद ने खुद किशोर के पिता को मोबाइल से मेसेज भेजकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस जांच में आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने ही तंत्र क्रिया के लिए उवैश की बलि देकर हत्या कर दी और शव गांव के खंडहर में दबा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर किशोर का शव बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि अप्रैल में लापता रिहान को भी तंत्र क्रिया के लिए मारकर पास के गांव की एक खाली जमीन में दफनाया था। पुलिस को वहां से रिहान की पेंट तो मिल गई, लेकिन शव अब तक नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि यदि अप्रैल में ही जांच को गंभीरता से लिया गया होता और तांत्रिक से पूछताछ की जाती तो रिहान की जान बच सकती थी। अब आरोपी ने खुद हत्या कबूल कर ली है, फिर भी शव बरामद करने में पुलिस गंभीर नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed