फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angry lawyers at SSP office

आक्रोशित वकीलों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

Tue, 22 Oct 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Angry lawyers at SSP office
अधिवक्ता मुकेश शर्मा के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से वार्ता करते अधिवक्ता।
आक्रोशित वकीलों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। अधिवक्ता मुकेश शर्मा की हत्या में नामजद तीनों हत्यारोपियों पर एसएसपी ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। हत्यारोपियों की घेराबंदी के लिए उनके मकान की कुर्की लेने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। आरोपियों की तलाश में कई जगह पर दबिश दी गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। मुख्य आरोपी और शूटर की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया।
मेडिकल क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी अधिवक्ता मुकेश शर्मा की शुक्रवार को गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों नौशाद, जुबैर, ओमकार उर्फ अभिषेक व योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। जबकि नामजद मुख्य आरोपी नासिर, फैसल और नारायण शर्मा अभी फरार हैं। तीनों की गिरफ्तारी न होने पर मुकेश शर्मा की बेटियों को जान का खतरा बना है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि फरार तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम किया गया है। उनकी तलाश में थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम लगी हैं। आरोपियों के मकान का कुर्की वारंट भी जल्द लिया जाएगा। वारदात के बाद से उनके मोबाइल बंद हैं। अलग अलग कई लोकेशन मिली थीं। वहां पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

परिवार में ही चल रही खींचतान
नामजद आरोपी ओमकार उर्फ अभिषेक को लेकर परिवार के लोगों में खींचतान चल रही है। ओमकार के पिता देवेंद्र शर्मा की सन् 1999 में हत्या हुई थी। अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने ही ओमकार की परवरिश की। मुकेश की आठ बेटियां हैं। इसके चलते वह ओमकार को बेटा मानते थे। उसके जेल जाने के बाद परिवार के कुछ लोग उसके पक्ष और कई विरोध में है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। पुलिस ने इस बिंदु पर बारीकी से जांच की। बेटियों, दामाद और संबंधित रिश्तेदार से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नासिर और शूटर को गिरफ्तार कीजिए
मुख्य आरोपी नासिर और शूटर की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। सोमवार को मेरठ और जिला बार के पदाधिकारी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। अधिवक्ताओं का कहना है कि मुकेश शर्मा की बेटियों को सुरक्षा की जरूरत है। मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष मांगेराम ने अधिवक्ताओं की ओर से एक प्रार्थना पत्र एसएसपी को सौंपा। जिसमें कई मांग रखी गईं। अधिवक्ताओं का कहना है कि बेटियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सही जांच करे और असली मुल्जिम को जेल भेजे।
वेस्ट में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं: मांगेराम
अध्यक्ष मांगेराम ने एसएसपी से कहा कि वेस्ट यूपी में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं है। मेरठ में मुकेश शर्मा और बागपत जिले में अधिवक्ता जाहिद की हत्या हुई। ऐसे में अधिवक्ताओं को मुकदमा लड़ने के लिए भी सोचना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने शस्त्र लाइसेंस न मिलने का मामला भी उठाया। इसके अलावा मानीटरिंग मीटिंग में कचहरी के एक सीनियर को शामिल करने की मांग की। एसएसपी ने अधिवक्ताओं की मांग पूरी करने का आश्वासन देकर कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे।
दो भाई मारे गए, मुझे भी खतरा: रामकुमार
अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने बताया कि मुकेश और देवेंद्र शर्मा उसके चचेरे भाई थे। उनकी भी प्रॉपर्टी गांव में है। दोनों भाइयों की हत्या के बाद उनको भी खतरा है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच करेगी तो हत्यारोपियों की पहचान हो जाएगी। नामजद आरोपियों के अलावा पुलिस को अन्य बिंदु भी जांच में शामिल करने चाहिए। एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिया कि कोई आरोपी नहीं बचेगा।

हत्या का तरीका एक जैसा
अधिवक्ताओं ने बताया कि 1999 में देवेंद्र शर्मा की हत्या हुई थी। ठीक उसी तरह मुकेश शर्मा की हत्या हुई है। देवेंद्र की हत्या में नामजदगी गलत हुई थी। मुकेश की हत्या में भी यही गलती दोहराई जा रही है। पुलिस के पास कई अहम जानकारी हैं, जिस पर पुलिस को जांच करनी चाहिए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने देवेंद्र की हत्या से जुड़ी काफी जानकारी जुटाई है। अब मुकेश की हत्या में सारे सुबूत जुटाकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed