फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anger erupted due to power failure, people created ruckus

Meerut News: बिजली गुल रहने पर फूटा गुस्सा, लोगों ने जमकर किया हंगामा

Sun, 19 Mar 2023 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted due to power failure, people created ruckus
मेरठ। एक ओर बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहे तो दूसरी ओर बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई क्षेत्रों में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजलीघरों और सड़कों पर हंगामा कर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सैनिक विहार, विकासपुरी, बेगमपुल सहित अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हुए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमों ने लोगों को शांत किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कर्मचारियों पर फोन न उठाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के विकासपुरी बिजलीघर पर हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों का आरोप था कि हड़ताल पर रहे बिजली कर्मचारियों ने उनकी सुनवाई नहीं की। बिजली न होने से वह काफी परेशान हैं। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। काफी इंतजार के बाद यहां आपूर्ति शुरू हुई। एनएच-58 बाईपास पर स्थित ईडन गार्डन में बिजली नहीं आने पर अधिवक्ता सुरेंद्र तेवतिया ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। यहां इकट्ठा हुए लोगों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बेगमपुल बिजलीघर पर भी लोगों की भीड़ जुट गई। यहां पर आदर्शनगर, कल्याणी, जवाहर क्वार्टर, पीएल शर्मा रोड, सदर बाजार, आबूलेन सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। उन्होंने भी बिजली आपूर्ति न होने की समस्या उठाई। आरोप लगाया कि गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं कंकरखेड़ा सैनिक विहार में भी सुबह से लेकर शाम तक लोग कई बार हंगामा करते रहे। उन्होंने भी बिजलीघर पर हंगामा कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed