फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   anger are up in peoples, fire the statue of president of china also burn the flag

लोगों में बढ़ रहा आक्रोष, चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, झंडा जलाया

Sun, 21 Jun 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
anger are up in peoples, fire the statue of president of china also burn the flag
गंगनहर पुल पर चीन का पुतला फूंकते बजरंगदल कार्यकर्ता। - फोटो : SARDANA
सरधना/सरूरपुर/रोहटा। चीन के इस कृत्य से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोग चीन से सैनिकों की सहादत का बदला लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं आर्थिक चोट देने के लिए चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। शनिवार को लोगों पुतला दहन किया, झंडे, सामान में आग लगाई। सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुल्हैड़ा गांव में को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चीन देश के झंडे में आग लगा दी। जयंत राणा ने कहा कि चीन की इस गद्दारी की जितनी निंदा की जाए वह कम हैं। इस दौरान मोनू राणा, पुष्पेंद्र शर्मा, सोनू, अंकुश व राजा राणा आदि मौजूद रहे। वहीं, सरूरपुर में सोशल यूथ डेवलपमेंट फाउंडेशन के सदस्यों ने श्रृद्धांजलि दी। कहा कि हमारी भावनाएं सैनिकों के परिवार वालों के साथ हैं। चेयरमैन जैनब खान, महासचिव महताब अली व सचिव राशिल अली ने कहा कि चीन विभिन्न स्रोतों से भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान माही कश्यप, दीपा सैनी, इस्तेखार, पूजा, ज्योति, शाहनुमा, शबाना आदि उपस्थित रहे। गांव गेझा में भाजपा सिवालखास मंडल अध्यक्ष विनोद जिंदल के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अर्चित जिंदल, अमितपाल, ब्रजपाल, शिवकुमार चौधरी, नईम चौहान, विदुर चौधरी, नोनू पंडित, मोहित सिंघल, कीमत प्रधान मौजूद रहे। गांव कैथवाड़ी में ग्रामीणों ने आक्रोश प्रदर्शित करते हुए चीन का पुतला फूंका, चाइनीज सामान को जलाया। नरेश त्यागी एडवोकेट ने सभी गांव वासियों से अनुरोध किया कि कोई भी चाइनीज सामान का प्रयोग न करें। इस मौके पर भाज्युमो रोहटा मंडल अध्यक्ष अमित कैथवाड़ी, राहुल त्यागी, युवा नेता दीपक गुप्ता, सुशील त्यागी, शकील अहमद, यासीन मलिक, विक्रम शास्त्री, लवी त्यागी, बब्बू त्यागी, नीशू त्यागी, विकास गुप्ता, राकेश त्यागी व ब्रजपाल त्यागी आदि रहे। गांव सतवाई में समाज सेवी शिवम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। कहा कि अगर देश को हमारे बलिदान की आवश्यकता भी पड़ी तो हम तैयार हैं। इस अवसर पर नवीन प्रधान सतवाई, अंकुश जांगिड़, विक्रांत, रोहिल, प्रशांत शर्मा, अंकित चौधरी, विकास भारद्वाज, सोनू शर्मा, अंकित पंडित, दीपक शर्मा, सनी, प्रदीप चौधरी व गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे। गांव पूठखास में चीन के राष्ट्रपति शी. जिनपिंग का पुतला भाजपा के जिला मंत्री किसान मोर्चा पंकज चौहान के नेतृत्व में फूंका गया। डॉ. ईद्दा शाह, सतपाल प्रजापति, ललित मोहन शर्मा, सचिन एडवोकेट, सोनू ठाकुर, नीरज ठाकुर, विशाल गिरी, राजा ठाकुर, शालिन राणा, महेश राणा, बृजेश गिरी, विपिन प्रजापति, जॉनी भट्ट, कुंवर पाल सिंह व अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed