फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anger among BKU workers and protest in police station after seizure of bike, case registered against 40 people

Meerut : बाइक सीज करने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, 40 पर मुकदमा दर्ज, थाने में धरना हुआ खत्म

Fri, 02 Feb 2024 12:59 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Feb 2024 12:59 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में पुलिस द्वारा बाइक सीज करने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को थाने में धरना देकर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष समेत 40 पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Anger among BKU workers and protest in police station after seizure of bike, case registered against 40 people
रात में थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भाकियू का धरना समाप्त हो गया है। बताया गया कि बृहस्पतिवार रात में तीन घंटे तक चली बातचीत के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे धरना खत्म हो गया। इस दौरान एसपी देहात और चार सीओ बात करने की कोशिश करते रहे लेकिन, कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद एडीएम ई पहुंचे और कार्यकर्ताओं को किसी तरह समझाया।

विज्ञापन


मेरठ में सीज की गई बाइक छुड़वाने के लिए थाने में धरना देने पर पुलिस ने भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गिरफ्तारी देने पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने का गेट बंद कर अंदर नहीं घुसने दिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एसपी देहात व सीओ सदर देहात से तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता थाने के बंद गेट के बाहर शाम सात बजे से धरना देकर बैठ गए। रात में खाना भी बनाया गया। हालांकि, रात में 12 बजे के बाद गेट खोल दिया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है।
विज्ञापन


वहीं, भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने एडीएम-ई के सामने एलान किया कि सुबह उनके कार्यकर्ता तीनों स्थानों पर टोल फ्री करा देंगे। वहीं, दोपहर 12 बजे गंगानगर थाने पर पंचायत होगी। सभी भाकियू कार्यकर्ता सभी थानों के घेर देंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस ने गेट बंद कर हमारा अपमान किया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी राकेश टीकैत से वार्ता हो गई है। संभवत शनिवार से वो भी धरने पर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगानगर थाने में धरना देने पर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, अमित कुंडू सहित 40 कार्यकर्ताओं पर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे की सूचना पर कार्यकर्ता भड़क गए। बृहस्पतिवार शाम को पूरे जिले से करीब एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पर गिरफ़्तारी देने पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए लालकुर्ती, भावनपुर, सिविल लाइन, मवाना, पल्लवपुरम सहित रिजर्व पुलिस आदि फोर्स थाने के बाहर तैनात कर दी गई।

एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ दौराला अभिषेक पटेल, सीओ किठौर, सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला आदि आ गए। कार्यकर्ता थाने के अंदर जाने की मांग करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस की नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता गद्दे व दरी डालकर बाहर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, परंतु वह नहीं माने। किसानों ने साफ कहा कि पहले थाने के अंदर सभी कार्यकर्ता जाएंगे। उसके बाद हम मुकदमा वापस लेने की बात पर चर्चा करेंगे। कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, नरेश मवाना, सतबीर, विजयपाल घोपला, मोनू टीकरी, बबलू, अमित चौधरी, मुनेश त्यागी व अनुप यादव आदि सहित मौजूद रहे।

सुबह हर गांव से एक ट्रॉली पहुंचने का एलान
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि भाकियू कार्यकर्ताओं के लिए थाने का गेट ही बंद कर दिया गया हो। पुलिस ने कहा कि चार-पांच लोग अंदर आकर बात कर सकते हैं। लेकिन कार्यकर्ता अड़ गए कि जब तक सभी कार्यकर्ता अंदर नहीं पहुंचते तब तक कोई अंदर नहीं जाएगा और धरना जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने एलान किया कि अगर यह मामला सुबह तक नहीं निपटाया गया तो जिले के हर गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर किसान व कार्यकर्ता धरनास्थल पर जुट जाएंगे।

मौके पर रागिनी, हुक्का और मूंगफली
थाने के बाहर धरना देकर बैठे कार्यकर्ता ने हुक्का सुलगा लिया। मूंगफली, चने भी लाए गए। इस दौरान बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों को भी मूंगफली, चने खिलाए गए।

थाना प्रभारी ने यह आरोप लगाया
गंगानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह द्वारा दर्ज मुकदमा में कहा गया है कि भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, अमित कुंडू सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता बुधवार शाम सीज बाइक को छुड़वाने के लिए थाने आए। जब बाइक छोड़ने से मना कर दिया तो वह थाना परिसर में धरने बैठ गए। उन्होंने अपने करीब तीन दर्जन कार्यकर्ताओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ थाना परिसर में बुला लिए। सभी लोग थाना प्रभारी कार्यालय व हवालात के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने ट्रैक्टर मुख्य गेट पर लगा दिए। इससे सरकारी कार्य बाधित हुए।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

ये है मामला
20 जनवरी की रात 9:30 बजे डिवाइडर रोड आईआईएमटी चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान छात्र विपुल की बाइक को रोक लिया था। किसी तरह के कागज न होने पर पुलिस ने बाइक का 27000 रुपये का चालान किया और सीज कर दी थी। बुधवार को भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता गंगानगर थाने पहुंचे और बाइक छोड़ने की बात कही थी। लेकिन पुलिस ने सीज होना बताया। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गंगानगर थाना परिसर में धरना दे दिया था। वह इंस्पेक्टर के कार्यालय में गद्दे बिछाकर लेट गए और हुक्का पीने लगे। सीओ सदर देहात के काफी समझाने के बाद कार्यकर्ता माने और बाइक को थाने से ले गए थे।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed