{"_id":"6ac4f3e98eea384f1e0bf108","slug":"anganwadi-workers-received-incentives-under-the-poshan-abhiyaan-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108954-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पोषण अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पोषण अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला प्रोत्साहन
विज्ञापन
खरखोदा खंड विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते अतिथि व आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अ
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। खंड विकास कार्यालय में मंगलवार को बाल विकास विभाग की ओर से आंगन मिलन उत्सव एवं पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन, खेल-कूद प्रतियोगिता और पोषाहार से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यकर्ताओं को साड़ी भी वितरित की गई।
अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. मंजू सेठी ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता रहे। किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय त्यागी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ. मंजू सेठी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि होने पर उन्हें बधाई दी। भारत भूषण गुप्ता ने उपस्थित लोगों को अंगदान की शपथ दिलाई।
छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही खेल-कूद प्रतियोगिता और पोषाहार से तैयार विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को गांवों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी राजीव केसरी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत नितिन जैन ने किया। इस दौरान एडीओ आईएसबी मंजीत सिंह, एडीओ सहकारिता रजनी चतुर्वेदी, सुपरवाइजर सुनीता रानी, भावना सैन, बिंदु चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।