{"_id":"6aba7f308bbea696da01efc5","slug":"anganwadi-workers-honored-with-sarees-meerut-news-c-73-1-mct1008-108856-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
सरूरपुर। चित्रकला प्रतियोगिता का निरीक्षण करते राज्यमंत्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। खंड विकास कार्यालय के सभागार में सोमवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन यशवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया।
सरूरपुर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित कर गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरुक किया गया। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के पंजीकृत बच्चों को शामिल किया गया और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास के साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
यशवीर सिंह ने खंड संसाधन केंद्र व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का भी निरीक्षण किया और छात्राओं की बनाई चित्रकलाओं को देखा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी चंद्रवीर सिंह, बाल विकास अधिकारी चकवीर सिंह, मुख्य सेविका अनिता सैनी, प्रेम दुग्गल, वर्षा, साक्षी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।