फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anganwadi workers and helpers honored for outstanding work.

Meerut News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं सम्मानित

Tue, 08 Sep 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers honored for outstanding work.
ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक गर्भवती महिला को गोदभराई करते हुए। (मवान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में तहसील स्तरीय सम्मान समारोह में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि दो बार मानदेय बढ़ाने के लिए जो पत्र दिया था, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा दिया गया था, उसी का नतीजा है कि मानदेय बढ़ा है।
उक्त विचार जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने ब्लॉक सभागार आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहे। उन्होंने मानदेय के साथ-साथ आप लोगों को पांच लाख रुपये का कैशलेस इलाज भी देने का सीएम ने कार्य किया है। पहले चार हजार रुपये मिलते थे, जो बढ़कर 6 हजार और अब 12 हजार रुपये हो गया है।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश खटीक, हस्तिनापुर के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल और मवाना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. योगेश प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए। साथ ही सामान्य श्रेणी में आए बच्चों के अभिभावकों को पोषण किट दी गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह पूरे कर चुके नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। श्रेष्ठ कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को राज्य मंत्री द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री के अयोध्या में दिए गए संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में टेक होम राशन से निर्मित विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी राजीव केसरी द्वारा किया गया। मंच संचालन हस्तिनापुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशबू यादव ने किया।

ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक गर्भवती महिला को गोदभराई करते हुए। (मवान

ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक गर्भवती महिला को गोदभराई करते हुए। (मवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed