फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ancient Greek society considered nature as law: Prof. Vinod

प्रकृति को ही विधि मानता था प्राचीन ग्रीक समाज : प्रो. विनोद

Sun, 09 Nov 2025 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Ancient Greek society considered nature as law: Prof. Vinod
सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मंचासीन अतिथि। स्रोत : संस्थान।
सतत समाज हेतु कानून, दर्शन और धर्म के समन्वय पर सुभारती में अंतरराष्ट्रीय विमर्श आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान में रविवार को सतत वैश्विक समाज के लिए कानूनी दर्शन और धर्म के एकीकृत दृष्टिकोण विषय पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रो. विनोद कुमार दीक्षित ने कानून की उत्पत्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन ग्रीक समाज प्रकृति को ही विधि मानता था, जबकि राज्य का कानून संभावनाओं पर चलता है।
यह आयोजन संस्थान के निदेशक न्यायमूर्ति राजेश चंद्रा के मार्गदर्शन तथा विधि संकायाध्यक्ष प्रो. वैभव गोयल भारतीय के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कॉन्फ्रेंस में इंडोनेशिया से प्रो. जकियु मुहम्मद, क्रोएशिया से प्रो. एगर वाल्टिक तथा यूक्रेन से प्रो. एवेजिनिया जरिकावा ने अपने विचार रखे। प्रो. वाल्टिक ने यूरोपीय दर्शन पर बात की। प्रो. जरिकावा ने पर्यावरण संरक्षण को कानून से जोड़ने पर बल दिया। बौद्ध धर्म प्रचारक प्रो. फामसन फांग, ईसाई मतावलंबी प्रिया एरिस्टोटल ने भी संबोधन किया। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड़ ने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा या अराजकता को बढ़ावा नहीं देता। कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि विधि बाहरी और धर्म आंतरिक रूप से समाज को समावेशी बनाते हैं। न्यायमूर्ति राजेश चंद्रा ने सायरा बानो और सबरीमाला जैसे वादों का जिक्र करते हुए संवैधानिक नैतिकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. रीना बिश्नोई ने स्वागत भाषण दिया। संचालन इफरा सिद्दीकी व जोया राव ने किया। कॉन्फ्रेंस में प्रो. उषा साहनी, डॉ. कामेश्वर पांडेय, दीपा सैनी, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ग्रुप कैप्टन मुहम्मद याकूब, सुभारती डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. प्रेम चंद्रा, डॉ. आफरीन अल्मास, एना सिसोदिया, सोनल जैन, अरशद आलम, अनुराज चौधरी, आशुतोष देशवाल, हर्षित, प्रो. सरताज अहमद, डॉ. शशिराज तेवतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed