फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An overloaded truck carrying sugarcane broke wires, causing power outages.

Meerut News: गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक से तार टूटे, बिजली ठप

Mon, 17 Nov 2025 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
An overloaded truck carrying sugarcane broke wires, causing power outages.
तारापुर में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक टूटे विद्युत तारों को देखते ग्रामीण स्रोत संवाद
दुकानदारों ने ट्रक चालक को पकड़ा, बाद में चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन


हस्तिनापुर।गांव तारापुर में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक से मुख्य बाजार में बिजली के तार टूट गए और कई गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई जिस कारण दर्जनों स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंच गए और ट्रक चालक को रोक लिया।

सोमवार की शाम भी रठौरा की और से एक गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक टिकोला शुगर मिल में जा रहा था। जब वह तारापुर गांव के पास पहुंचा तो बाजार में सड़क के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के तार ट्रक से टकराकर टूट गए। गनीमत रही कि बाजार में कोई हादसा नहीं हुआ। तार टूटने से बाजार और कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दुकानदारों ने ट्रक चालक को रोक लिया। बाद में कई घंटे बाद बिजली चालू हुई इसके बाद दुकानदारों ने ट्रक चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। लोगों का कहना है कि मिलों में जा रहे ट्रकों में अधिक गन्ना भरकर जा रहा है। ओवरलोड ट्रकों की वजह से हादसा भी हो सकता है। इसलिए इस पर प्रभावी रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed