{"_id":"675f3ab3b635617d0b0d63c4","slug":"an-overloaded-truck-carrying-sugarcane-broke-the-electric-wire-villagers-created-a-ruckus-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106303-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक से विद्युत तार टूटा, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक से विद्युत तार टूटा, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में बाड़म संपर्क मार्ग पर गन्ना तौल केंद्र से गन्ना लेकर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से विद्युत केबल व मीटर टूट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि गांव में ओवरलोडिंग वाहनों को नहीं घुसने दिया जाएगा।
चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने वाले ट्रक व ट्रैक्टर ट्राॅलियों में क्षमता से अधिक गन्ना लादा जा रहा है। क्षेत्र में इन ओवरलोडेड वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। रविवार को रोहटा गांव में ट्रक बाड़म की तरफ से गन्ना लादकर शुगर मिल में जा रहा रहा था। मेरठ-बड़ौत रोड पर चढ़ते समय ट्रक में गन्ना लदा ट्रक विद्युत केबल से उलझ गया।
ट्रक में लदा गन्ना ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में उलझ गया। इस कारण विद्युत केबल व दीवारों पर लगे मीटर टूट गए। ग्रामीणों ने काफी शोर मचाया, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। इससे कई खंभों के तार टूट गए।
विज्ञापन
तार टूटने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। ग्रामीणों ने रोहटा थाना पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर गांव से ओवरलोडड वाहन को नहीं निकलने दिया जाएगा।
सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। शिकायत मिलने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।