फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An FIR will be registered against the youth who attempted suicide.

Meerut News: खुदकुशी की कोशिश करने वाले युवक पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Fri, 12 Jun 2026 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
An FIR will be registered against the youth who attempted suicide.
नोट- यह खबर देहात में मवाना से भी आई है, उसे डिलीट कर दे
विज्ञापन

-- जीने की इच्छा नहीं कहकर इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाया और खुद को मारी थी गोली
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाली गोली, पिता बोले- नहीं पता बेटा कहां से लाया तमंचा

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ/मवाना। इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाला मवाना के प्रीतनगर निवासी देवांश रस्तोगी (21) मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में भर्ती है। ऑपरेशन के बाद उसकी कनपटी से गोली निकाल ली गई है। हालांकि वह अभी अचेत है। उसका मोबाइल और पिस्टल अभी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि युवक ने अवैध पिस्टल से खुदकुशी की कोशिश की है। इसके चलते उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हालत में सुधार होने पर उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
प्रीतनगर निवासी देवांश रस्तोगी बृहस्पतिवार दोपहर घर से गया था। शाम के समय उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया। इसमें वह कह रहा था कि आखिरी टाइम है। उसे कोई टेंशन नहीं है। किसी का दबाव नहीं है। वह किसी से कमजोर नहीं है। उसका कहना था कि उसके माता-पिता, दोस्त का भी कोई दबाव नहीं है और न ही कोई प्यार का चक्कर है। बस जीने की इच्छा नहीं है। इसके बाद उसने कनपटी पर गोली मार ली थी। वीडियो देखकर उसके दोस्त व परिजन उसे तलाशते हुए मवाना में नहर के पास पहुंचे। वहां वह घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद उसे सीएचसी और फिर मेरठ लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

देवांश के पिता मैडिकल स्टोर संचालक सुबोध रस्तौगी ने बताया कि देवांश का आप्रेशन हो गया है, गोली निकाल दी गई है, अब खतरे से बाहर है। फिलहाल उसने कुछ नहीं बताया है कि क्यों उसने यह कदम उठाया। किसी से उनकी कोई दुश्मनी भी नहीं है। कभी-कभी देवांश को गुस्सा अधिक आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक देवांश का मोबाइल व जिससे गोली मारी, वह हथियार भी नहीं मिला है। हथियार उसके पास कहां से आया उनको नहीं पता है। देवांश उनके साथ ही दुकान पर बैठता है। जो वीडियो उसने अपलोड किए हैं उसमें कुछ लोगों की आवाज आ रही है। होश में आने के बाद ही इस मामले में पूरी जानकारी हो सकेगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है, बेटे के इलाज में लगे हैं।

एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि युवक की हालत में सुधार होने पर बयान दर्ज कर खुदकुशी का कारण पता लगाया जाएगा। वह पिस्टल कहां से लाया इसकी जानकारी भी ली जाएगी। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस उसके मोबाइल और पिस्टल का तलाश रही है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed