{"_id":"6a2adf817ce65d75140227ba","slug":"an-evening-at-nauchandi-adorned-with-color-light-and-melody-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1215142-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रंग, रोशनी और राग से सजी नौचंदी की शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रंग, रोशनी और राग से सजी नौचंदी की शाम
Thu, 11 Jun 2026 09:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मंच पर जिंदा हुई बॉलीवुड की सुनहरी यादें
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
रोशनी से जगमगाता मंच, हवा में घुलते पुराने फिल्मी गीतों के सुर और सामने अपने चहेते सितारों की हूबहू झलक। प्रांतीय नौचंदी मेले के पटेल मंडप में बुधवार रात कुछ ऐसा ही खुशनुमा नजारा देखने को मिला। बॉलीवुड नाइट में डुप्लीकेट कलाकारों ने अभिनय, मिमिक्री, गीत और नृत्य की ऐसी रंगारंग प्रस्तुति दी कि दर्शक देर रात तक सीटों से बंधे रहे।
प्रांतीय नौचंदी मेले के पटेल मंडप में आयोजित बॉलीवुड नाइट दर्शकों के लिए यादगार शाम बन गई। इमरान रफी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में डुप्लीकेट कलाकारों ने बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम से पहले आयोजित प्रेसवार्ता में डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और कादर खान ने अपने अंदाज और संवादों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कई लोग उन्हें देखकर कुछ क्षणों के लिए असली कलाकार समझ बैठे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य पूनम शर्मा, भूदेव शर्मा, मेला समिति सदस्य नरेंद्र राष्ट्रवादी, नासिर सैफी और शकील जैदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद रशियन बैली डांस और कार्निवल डांस ने मंच को रंगों और ऊर्जा से भर दिया। डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन की भूमिका निभा रहे राजकुमार ने ''इश्क में जीना मरना'' और ''शावा-शावा'' गीतों पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं रईस खान ने शशि कपूर के अंदाज में ''लिखे जो खत तुझे'' गीत प्रस्तुत कर पुरानी यादें ताजा कर दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का सबसे मनोरंजक हिस्सा तब आया जब विक्की चड्ढा ने कादर खान के रूप में मशहूर फिल्मी संवादों की प्रस्तुति दी। गोविंदा और कादर खान के संवादों की नकल पर दर्शक ठहाके लगाने को मजबूर हो गए। गायिका तबस्सुम अंसारी ने ''तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया'', ''ऐ दिल मुझे बता दे'' और ''बाबूजी धीरे चलना'' जैसे गीतों से समां बांध दिया। इमरान रफी ने ''सौ बार जनम लेंगे'' और ''तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है'' जैसे सदाबहार नगमों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मोहम्मद शान ने ''ये देश है वीर जवानों का'' गीत प्रस्तुत कर माहौल में देशभक्ति का रंग घोल दिया। मेरठ की शान वरिष्ठ कलाकार मदन गोपाल तिवारी ने ट्रेन की सीटी, पटरियों की आवाज और घुंघरुओं की झंकार की ऐसी सजीव नकल प्रस्तुत की कि दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।
तेज आंधी की चेतावनी का संदेश भी फ्लैश
पटेल मंडप में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन पर तेज आंधी की चेतावनी का संदेश भी फ्लैश हुआ। कुछ देर तक लोग इसकी चर्चा करते रहे, लेकिन मंच पर चल रही प्रस्तुतियों का आकर्षण ऐसा था कि कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ जारी रहा।