फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An elderly farmer died after getting burnt while trying to extinguish a fire in sugarcane

Meerut News: ईख में लगी आग बुझाने के प्रयास में झुलसे बुजुर्ग किसान की मौत

Tue, 11 Mar 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
An elderly farmer died after getting burnt while trying to extinguish a fire in sugarcane
बीड़ी की चिंगारी से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

परिजनों ने बिना कार्रवाई किया मृतक का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के अमानुल्लाहपुर गांव स्थित खेत में खड़ी ईख की फसल में सोमवार को अचानक आग गई। किसान इंद्रपाल सिंह (74) आग बुझाने का प्रयास में झुलस गए। ग्रामीण और परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने किसान के शव का बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। बीड़ी की चिंगारी से आग की आशंका जताई जा रही है।

गांव अमानुल्लाहपुर निवासी इंद्रपाल सिंह (74) सोमवार शाम अपने खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच ईख में आग गई। इंद्रपाल आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे खुद आग की लपटों में घिरकर बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें खेत से बाहर निकाला और ईख में लगी आग पर काबू पाया। परिजन किसान को एक चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन आशंका है कि बीड़ी की चिंगारी से ईख में आग लगी है। किसान के परिजनों ने बिना कार्रवाई गांव में शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि इस मामले में थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed