फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An artisan was beaten up in the Sarafa market, an FIR was lodged.

Meerut News: सराफा बाजार में कारीगर को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
An artisan was beaten up in the Sarafa market, an FIR was lodged.
मेरठ। सराफा बाजार में एक बंगाल के कारीगर के साथ लोगों ने मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। देहली गेट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

देहली गेट के कागजी बाजार निवासी सवीज सामंत ने बताया कि वह यादव मार्केट के चतुर्थ पैलेस पर प्रदीप बंसल की दुकान पर जेवर बनाते हैं। सोमवार शाम वह दुकान से खाना खाने घंटाघर गया था। वापस आते समय कूंचा नील गली स्थित वर्षा ज्वैलर्स की दुकान के सामने चार लोगों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। उन्होंने यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article