{"_id":"5cf416b4bdec22074858014b","slug":"ammonia-gas-leakage-in-a-colony-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रिहायशी इलाके में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रिहायशी इलाके में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Mon, 03 Jun 2019 12:05 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रेलवे रोड स्थित बर्फखाने में अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान रिहायशी इलाके में लोगों की आंखों में जलन होनी और चक्कर आने शुरू हुए तो अफरातफरी मच गई। पुलिस लाइन से एफएसओ संजीव कुमार दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। जब लोगों को चक्कर आने लगे तो लोगों ने हंगामा कर दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पाया।
विज्ञापन
एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह के अनुसार रेलवे रोड पर जेके गुप्ता का द आइस एंड जरनल मिल्स के नाम से काफी पुराना बर्फखाना है। इसके एक हिस्से में बर्फ बनती है तो दूसरी तरफ आलू व फलों का कोल्ड स्टोरेज है। रविवार शाम को बर्फखाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां अमोनिया सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान लोगों की आंखों में जलन शुरू हुई तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
चक्कर आने, उल्टी की हुई शिकायत
रिसाव के कुछ मिनट बाद ही गैस पूरे क्षेत्र में असर दिखाने लगी। इस दौरान जो भी गैस की चपेट में आया, उसे उल्टी और चक्कर आने लगे। आंखों में जलन होने के साथ सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत करने लगा। रेलवे रोड निवासी कैलाश ने बताया कि उसके अचानक सिरदर्द होने लगा। पड़ोस की महिला अनीता ने बताया कि वह बाहर से आई तो अचानक आंखों में जलन महसूस हई। जिसके बाद वह अपने मकान को खुला हुआ छोड़कर पड़ोस में गई तो वहां भी लोग घरों से बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
समय रहते पाया काबू
वाल्व कसते समय टूट गया था, जिसके चलते अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। दमकल की टीम ने समय से मौके पर पहुंचकर रिसाव पर काबू पा लिया था। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। - अजय कुमार शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/