अमित शाह बोले- प्रदेश को लूटने में लगे हैं दोनों शहजादे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को शामली के थानाभवन क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शाह ने अखिलेश-राहुल की जोड़ी को भी आड़े हाथों ले लिया और कहा कि ये दोनों शहजादे प्रदेश को लूटने में लगे हुए है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां खुला गुंडाराज है और यहां हर रोज मर्डर होते है। ऐसे में महिलाएं तो क्या आदमी तक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया है। शाह ने मेरठ मर्डर और इलाहाबाद मर्डर का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं रह सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि सपा सरकार गुंडों की सरकार है।
किसानों को गन्ने का पेमेंट समय पर दिया जाएगा
पलायन करने वालों को सुरक्षा, घर और रोजगार दिया जाएगा
पलायन के मुद्दे पर शाह बोले, बीजेपी की सरकार बनने पर पलायन करने वालों को सुरक्षा, घर और रोजगार दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता में आए तो पलायन कराने वालों को जेल भेजा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि यहां अमित शाह की रैली में काफी भीड़ देखने को मिली और अमित शाह जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। इस बीच रैली में थानाभवन सीट से प्रत्याशी सुरेश राणा और दिल्ली से आए बिजेंद्र गुप्ता शामिल रहे। अमित शाह की रैली में मैदान खचाखच भरा रहा।