फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amit Marinda, carrying a reward of Rs 25,000, reached the court wearing a burqa

Meerut News: बुर्का पहनकर 25 हजार का इनामी अमित मरिंडा पहुंचा कोर्ट, जमानत तुड़वाकर गया जेल

Sun, 17 Nov 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Amit Marinda, carrying a reward of Rs 25,000, reached the court wearing a burqa
नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस आरोपी को नहीं कर पाई गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डी-155 गैंग का सरगना और 25 हजार का इनामी अमित मरिंडा शनिवार को बुर्के में कोर्ट पहुंचा और एक पुराने केस में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। नौचंदी और मेडिकल पुलिस कई बार किरकिरी होने के बावजूद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कोर्ट से रिमांड स्वीकृत कराकर अमित मरिंडा से पूछताछ की जाएगी।
अमित मरिंडा के खिलाफ जिले में जानलेवा हमले, दुष्कर्म, रंगदारी और लूट समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। नौचंदी, मेडिकल, लोहियानगर, सिविल लाइन और भावनपुर थानों में उसके गिरोह का आतंक है। आए दिन मारपीट और फायरिंग करना इस गिरोह का शगल है। इसके बावजूद भी पुलिस अमित मरिंडा को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जुलाई माह में अमित मरिंडा का गैंग मेडिकल थाने में पंजीकृत किया गया था। नौचंदी थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। आरोपी की संपत्ति की भी पुलिस जांच कर रही है। जिससे अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जा सके। अमित मरिंडा पहले जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन

---
संरक्षण देने वालों के वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
अमित मरिंडा की तलाश कई दिन से पुलिस कर रही थी। गिरफ्तारी न होने पर उस पर 25 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था। इसके बाद भी कुछ लोगों के संरक्षण की वजह से वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। एसपी सिटी ने बताया कि अमित मरिंडा को संरक्षण देने वालों की जांच कराई जाएगी। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी और मेडिकल पुलिस की भूमिका की होगी जांच
अमित मरिंडा की गिरफ्तारी की मांग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराना ने डीजीपी से की थी। इसमें पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद भी नौचंदी और मेडिकल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। एसपी सिटी का कहना है कि इस मामले में नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस की भूमिका की जांच भी की जाएगी।


रविवार को गोवा से गिरफ्तार हुआ था गुर्गा
अमित मरिंडा के गुर्गे और 25 हजार के इनामी नीरज शर्मा उर्फ टिल्लू पंडित को पुलिस ने 10 नवंबर को गोवा से गिरफ्तार किया था। मूलरूप से शास्त्रीनगर के-ब्लाॅक और वर्तमान में क्रिस्ट काॅलोनी देहरादून में रह रहे टिल्लू पंडित पर विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह मेडिकल थाने का गैंगस्टर भी है। वह शास्त्रीनगर में भाइयों के संपत्ति को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने के मामले में भी आरोपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed