फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amit got success by becoming a witness

साक्षात का हाथ बन अमित ने दिलाई सफलता

Mon, 27 Jul 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Amit got success by becoming a witness
साक्षात का हाथ बन अमित ने दिलाई सफलता
विज्ञापन

- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग साक्षात हुए सफल
मेरठ। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में सेरेब्रल पालसी से पीड़ित साक्षात की सफलता की कहानी अमित ने लिखी। 12वीं के छात्र साक्षात के राइटर 11वीं के अमित बने। तीन साल से ये जोड़ी सफलता के नए आयाम छू रही है। 10वीं कक्षा से ही साक्षात के पेपर अमित लिख रहे हैं। इस बार इस जोड़ी ने 93 प्रतिशत अंक लाकर कीर्तिमान गढ़ दिया।

गंगानगर निवासी साक्षात ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस सफलता का बड़ा श्रेय साक्षात के राइटर अमित को जाता है। जिन्होंने साक्षात के सारे पेपर किए और उसे सफलता के इस मुकाम पर पहुंचाया। कला वर्ग के विद्यार्थी साक्षात वर्धमान एकेडमी के छात्र हैं। साक्षात सेरेब्रल पॉलिसी से पीड़ित हैं इसलिए उसे लिखने में परेशानी होती है। शिक्षकों की मदद से स्कूल के ही विद्यार्थी अमित ने साक्षात का राइटर बनना स्वीकार किया। अमित की मेहनत और अपनी पढ़ाई से साक्षात ने यह सफलता पाई। दसवीं में भी अमित ने साक्षात के पेपर लिखे थे जिसमें उन्हें 82 प्रतिशत अंक मिले थे। साक्षात अब बीएएलएलबी करना चाहते हैं। साक्षात की मम्मी रितु रानी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका है और पापा लोकेश चौहान बिजनेसमैन है। वहीं राइटर बने अमित अब पीसीएम लेकर अपनी आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। अमित कहते हैं कि किसी की मदद करना अच्छा लगता है। साक्षात कहते हैं कि हमारे बीच इतनी अच्छी दोस्ती हो गई है कि मैं तो हमेशा अमित को यही कहता हूं कि भाई तेरी वजह से मैं पास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed