{"_id":"60a969528ebc3e2bec5cd895","slug":"amen-had-her-lover-murdered-by-her-sister-kithor-news-mrt5394568200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने प्रेमी से कराई थी आमीन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने प्रेमी से कराई थी आमीन की हत्या
विज्ञापन
बहन ने प्रेमी से कराई थी आमीन की हत्या
खरखौदा। क्षेत्र के गांव हाजीपुर से करीब दो माह पहले लापता आमीन का शव एक सप्ताह बाद गांव के बाहर एक प्लॉट के पास अधजली अवस्था में दबा मिला था। शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया कि बहन ने ही अपने प्रेमी से भाई की हत्या कराई है। क्योंकि आमीन, पिता को शराब पीने से रोकता था और न मानने पर मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी सहित मृतक की बहन को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
गांव हाजीपुर निवासी आमीन (22) पुत्र बख्शी 13 मार्च की शाम घर से लापता हो गया था। परिजनों ने 18 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 19 मार्च को आमीन की मां हूरा बेटे की खोज में गांव से बाहर ईदगाह के पास पहुंची। वहां दुर्गंध आने पर खोजबीन की। प्लॉट में कूड़े के ढेर के नीचे आमीन का शव अधजली हालत में मिला। रंजिश का मामला दिखाते हुए डासना थाना क्षेत्र के चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने मामला संदिग्ध लगने पर जांच की।
सीओ किठौर बृजेश कुमार के अनुसार, परिजनों से पूछताछ की गई। मृतक आमीन की बहन मोहसिना शादीशुदा थी, लेकिन पिछले सात माह से मायके में रह रही थी। पूछताछ में मोहसिना ने अपने पास कोई फोन होना नहीं बताया, लेकिन जब सीडीआर निकाली तो उसके पास एक फोन मिला। जांच में सामने आया कि मोहसिना कई-कई घंटे गांव के ही सारिक पुत्र हाजी यूसुफ से बात करती थी। पुलिस ने मोहसिना व सारिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सारिक ने बताया कि बख्शी के बड़े बेटे की दुर्घटना में मौत होने के बाद उसे काफी पैसा मिला था और उस पैसे से बख्शी आए दिन शराब पीता था। आमीन उसे रोकता था तथा उसके साथ मारपीट भी करता था। जिसके लिए मोहसिना ने सारिक से बात कर आमीन को रास्ते से हटाने के लिए कहा। 13 मार्च को सारिक, आमीन को अपने साथ ले गया तथा उसे शराब पिलाई। नशा होने पर सारिक ने चाकू से उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी तथा शव मिट्टी में दबा दिया। शनिवार को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ मोहसिना व सारिक को गिरफ्तार कर लिया।