फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ambulane ko nahi di

एंबुलेंस क्यों नहीं दी, डीएम से मांगी रिपोर्ट

Tue, 06 Sep 2016 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 06 Sep 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
ambulane ko nahi di
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस न मिलने पर रातभर जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर तीन साल की मासूम बच्ची का शव  लेकर बैठी रही मां का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। सरकारी एंबुलेंस क्यों नहीं दी, इस मामले में शासन ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

बागपत जिले के निवाड़ा गांव निवासी इमराना पत्नी नौशाद की तीन साल बेटी गुलनाद बुखार से पीड़ित थी। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे जिला अस्पताल ने उसे लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया था। जहां बच्ची की हालत खराब होने पर उसकी जान चली गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया कि वहीं से घर जाने के लिए एंबुलेंस मिलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद इमराना बच्ची के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन उसे वहां सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इमराना बार-बार डॉक्टर और वहां पर खड़ी सरकारी एंबुलेंस के ड्राइवरों से गुहार लगाती रही कि कोई उसको गांव छोड़ दे। लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। रातभर इमराना अपनी बच्ची के शव को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बैठी रही। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। तीन दिन बाद मामले की जानकारी शासन को हुई तो अब जिलाधिकारी से इसका जवाब मांगा गया। डीएम ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed