{"_id":"5d8e46fd8ebc3e93a230ccfd","slug":"ambedkar-statue-damaged-case-bhim-army-says-that-he-will-bear-the-cost-of-all-the-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर प्रतिमा खंडित प्रकरण: भीम आर्मी उठाएगी मुकदमों का पूरा खर्च, हुआ था जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर प्रतिमा खंडित प्रकरण: भीम आर्मी उठाएगी मुकदमों का पूरा खर्च, हुआ था जमकर बवाल
Fri, 27 Sep 2019 11:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा खंडित प्रकरण, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के घुन्ना गांव में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद हुए बवाल में दर्ज मुकदमों की पैरवी के लिए भीम आर्मी ने अधिवक्ताओं से संपर्क किया है। अधिवक्ताओं का पैनल बनाया है, जिसमें 18 अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के ग्राम घुन्ना में गत 10 सितंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद आक्रोशित लोगों ने बेहट रोड जाम करके जमकर बवाल किया था। इस मामले में पुलिस ने 104 लोगों को नामजद एवं 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें से पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल
विज्ञापन
भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि प्रकरण में दर्ज मुकदमों की पैरवी के लिए संगठन की तरफ से 18 अधिवक्ताओं का पैनल बनाया गया है। प्रवीण गौतम ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उन लोगों का मुकदमा नि:शुल्क लड़ा जाएगा। इसका पूरा खर्च भीम आर्मी उठाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/