फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   amavasya news

Meerut News: कुशोत्पाटिनी अमावस्या आज, साल में एक दिन ही कुश ग्रहण करने का विधान

Wed, 09 Sep 2026 03:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
amavasya news
कुशोत्पाटिनी अमावस्या पर स्नान-दान, तर्पण और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
विज्ञापन

भाद्रपद अमावस्या पर पूरे वर्ष के धार्मिक कार्यों के लिए कुश एकत्र करने की परंपरा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
भाद्रपद मास की अमावस्या 10 सितंबर को कुशोत्पाटिनी या कुशाग्रहणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधिपूर्वक कुश (दर्भा घास) को धरती से ग्रहण करने का विधान है। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि इसी दिन प्राप्त की गई कुश का उपयोग वर्षभर श्राद्ध, तर्पण, यज्ञ, हवन, पूजा और अन्य वैदिक अनुष्ठानों में किया जाता है। इस दिन स्नान-दान, जप, तप, व्रत और पितरों के तर्पण का भी विशेष महत्व माना गया है।
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि कुश सामान्य घास नहीं, बल्कि पवित्र वनस्पति है। पूजा-पाठ में कुश के आसन, पवित्री तथा पूजन सामग्री को अभिमंत्रित करने सहित अनेक कार्यों में इसका प्रयोग किया जाता है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार कुश के बिना किए गए कुछ धार्मिक कर्मों को पूर्ण नहीं माना जाता। इसी कारण वर्षभर के धार्मिक कार्यों के लिए कुशोत्पाटिनी अमावस्या पर कुश ग्रहण करने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि कुश से जुड़ी एक धार्मिक कथा के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने वराह अवतार धारण कर धरती को रसातल से बाहर निकाला, तब उनके शरीर से गिरे जल की बूंदों से कुशा की उत्पत्ति हुई। तभी से इसे पवित्र और पूजनीय माना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार अमावस्या के दिन स्नान आदि के बाद शुद्ध स्थान पर जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके दाहिने हाथ से कुश ग्रहण करनी चाहिए। कुश तोड़ते समय उसके पूर्ण रूप से हरा-भरा और बिना कटा-फटा होने का ध्यान रखना चाहिए। कुश ग्रहण करते समय ‘ॐ हूं फट्-फट् स्वाहा’ मंत्र का जाप करने की परंपरा भी बताई गई है। धार्मिक विश्वास है कि इस दिन विधिपूर्वक किए गए दान-पुण्य, तर्पण और साधना से जीवन की बाधाओं तथा कर्ज आदि से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed