फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   amarujala sang bikhrega

अमर उजाला संग बिखरेंगे आजादी के रंग

Tue, 09 Aug 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 09 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
amarujala sang bikhrega
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 आजादी के जश्न में झूमने के लिए तैयार हो जाएं। अमर उजाला और केएल इंटरनेशनल स्कूल की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शहर में गीत, संगीत, नृत्य और काव्य की खास शृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इस बार खास प्रस्तुति आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक एवं श्रीश्री रविशंकर के शिष्य ऋषि नित्य प्रज्ञा जी की भजन संध्या होगी।
नौ से 15 अगस्त तक चलने वाले इन खास आयोजनों में शहर में हर वर्ग, हर उम्र के लोग आजादी के तराने गाएंगे। अमर शहीदों की याद में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कवि सम्मेलन और मुशायरे में जहां नामचीन कवि व शायर देशभक्ति की छटा बिखरेंगे तो वीर और हास्य रस की फुहारों से भी शहरवासी सराबोर होंगे। देश के वीरों की कहानियां सुनाकर देशप्रेम का जज्बा जगाएंगे। कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन 13 अगस्त की शाम भैसाली ग्राउंड में होगा। जहां मशहूर शायर वसीम बरेलवी शायरी के जुदा अंदाज से श्रोताओं को वीर सपूतों के बलिदान का स्मरण कराएंगे। ओज कवि डॉ. हरिओम पवार के संयोजन में नामचीन शायर डॉ. दिनेश रघुवंशी, हास्य कवि तेजनारायण शर्मा, कवि खुर्शीद हैदर, हास्य कवि डॉ. प्रवीन शुक्ला एवं मनोज कुमार मनोज अपनी रचनाओं में देशभक्ति की गंगा बहाएंगे। आजादी के इस पर्व में एक के बाद एक आयोजनों की प्रस्तुति होगी। इन खास आयोजनों में द अध्ययन स्कूल, न्यू लक्ष्मी साउंड, एडिको डेवलपर्स, केएमसी हॉस्पिटल, एआरआईएमटी कॉलेज, कश्मीर स्टूडियो का भी सहयोग है। अधिक जानकारी के लिए 9897551109  एवं 8439088880 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


आज स्कूली छात्र देंगे प्रस्तुतियां
केएल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को इंटर स्कूल फैंसी ड्रेस कांटेस्ट होगा। इसमें 50 से अधिक विद्यालयों के 250 बच्चे भाग लेेंगे। बच्चे रैम्प पर देशभक्ति के रंग को और गहरा करेंगे। बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रस्तुतियां भी देंगे। विजेताओं क ो अमर उजाला की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन संध्या में मिलेगा जीवन दर्शन
14 अगस्त की शाम आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक एवं श्रीश्री रविशंकर के शिष्य ऋषि नित्य प्रज्ञा जी की भजन संध्या का आयोजन होगा। स्वामी नित्य प्रज्ञा जी भजन के साथ ही जीवन दर्शन का ज्ञान भी देंगे। गोपाला गोपाला श्याम गोपाला, जय जय राधा रमन हरी बोल, हरी सुंदर नंद मुकुंदा, शिव शिव शंकर शिव आदि ऋषि नित्य प्रज्ञा के प्रमुख भजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed