{"_id":"62bab8574f5910774f23f4f5","slug":"amarnath-yatra-2022-four-hundred-shiv-devotees-went-from-meerut-to-worship-baba-barfani","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022 : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मेरठ से 400 शिवभक्तों का पहला जत्था रवाना, 2 जुलाई को करेंगे दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022 : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मेरठ से 400 शिवभक्तों का पहला जत्था रवाना, 2 जुलाई को करेंगे दर्शन
Tue, 28 Jun 2022 01:46 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:46 PM IST
सार
अमरनाथ यात्रा के लिए मेरठ से सोमवार को 8 बसों में 400 शिवभक्तों का पहला जत्था रवाना हो गया।बाबा औघड़नाथ मंदिर में दर्शन कर शिव भक्तों ने यात्रा आरंभ की। 2 साल से कोविड-19 के चलते यात्रा स्थगित होने के कारण इस बार शिव भक्तों में उत्साह है।
विज्ञापन
अमरनाथ के लिए मेरठ से रवाना हुआ पहला जत्था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के लिए मेरठ से सोमवार को 400 लोगों का पहला जत्था रवाना हो गया है। भक्तों ने परिवार के साथ बाबा औघड़नाथ मंदिर में दर्शन कर यात्रा आरंभ की। 2 जुलाई को पहले जत्थे में गए श्रद्धालु गुफा में श्री अमरनाथ जी के दिव्य दर्शन प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
शिव भक्तों में उत्साह
2 साल से कोविड-19 के चलते यात्रा स्थगित होने के कारण इस बार शिव भक्तों में उत्साह है। ट्रांसपोर्टर अतुल गुप्ता ने बताया कि पूर्व के वर्षों में मेरठ से पहले जत्थे में 4 से 5 बसें जाती थीं। इस बार 8 बसों में 400 यात्री रवाना हुए हैं। ईव्ज चौराहे पर सभी शिवभक्त एकत्रित हुए। शिव भक्तों ने बोल बम और जय भोले आदि जयकारे लगाते यात्रा आरंभ की। बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुखद यात्रा की कामना के साथ पूजा की गई इसके बाद 8 बस जम्मू रवाना हो गईं।
विज्ञापन
चंदनवाड़ी से शुरू होगी यात्रा
श्रद्धालुओं ने बताया की 28 जून को सभी लोग जम्मू पहुंचेंगे। एक दिन वहां रुकने के बाद 29 जून को पहल गांव और फिर चंदनवाड़ी से यात्रा आरंभ करेंगे। 30 जून को शेषनाग और एक जुलाई को पंचकरणी पहुंचेंगे। 36 किलोमीटर पैदल यात्रा कर 2 जुलाई को श्री अमरनाथ जी के दर्शन प्राप्त होंगे। यात्रा पहल गांव के रास्ते आरंभ होगी और बालटाल के रास्ते सभी यात्री लौटेंगे।
विज्ञापन
30वीं बार दर्शन करेेंगे
कोरल स्प्रिंग निवासी वीके अग्निहोत्री ने बताया कि वह शुगर केन डिपार्टमेंट में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। अभी तक वह 29 बार अमरनाथ जी की यात्रा कर चुके हैं। इस बार वह अपनी 30वीं यात्रा पूर्ण करेंगे।
स्मरण मात्र से कष्ट होते हैं दूर
रजपुरा निवासी विकास और वर्षा ने बताया कि भोले बाबा के स्मरण मात्र से सभी दुख दूर हो जाते हैं। विकास ने बताया वह नेवी में इंजीनियर है। छुट्टी लेकर पत्नी के साथ पहली बार भोले बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं।
परिवार के साथ चौथी बार करेंगे यात्रा
हापुड़ निवासी अधिवक्ता सचिन शर्मा ने बताया कि अब तक वह तीन बार अकेले बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। इस बार बेटा स्पर्श और अंश पत्नी मधु के साथ जा रहे हैं।